Select Date:

जिस गौतम गंभीर पर उछल रही नफरत की कीचड़, उसी ने विराट कोहली का पहला ODI शतक बनाया था खास

Updated on 02-12-2025 02:09 PM
नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में नजर आए। दोनों दिग्गजों ने रन भी बनाए। जहां कोहली ने शतक (135) ठोका। वहीं रोहित ने भी फिफ्टी (57) जड़ी। बता दें कि कोहली और रोहित टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के बाद हेड कोच गौतम गंभीर के साथ सीनियर प्लेयर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिलेशन को लेकर काफी बात हो रही है।

पहले वनडे की कुछ फोटोज और वीडियो सामने आई हैं, जिसे देखकर लोगों का मानना है कि गौतम गंभीर के साथ दोनों दिग्गजों के रिश्ते सही नहीं हैं। गंभीर और कोहली को पहले आईपीएल में एक दूसरे से भिड़ते हुए भी देखा गया है। दोनों की मैदान पर जमकर लड़ाई हुई थी। हालांकि इन सब के बीच हम आपको सीधा 16 साल पहले लेकर जा रहे हैं, जब गंभीर ने कोहली का पहला वनडे शतक खास बनाया था।

गौतम गंभीर ने दिया था विराट कोहली को अपना प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

2009 में भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सीरीज का चौथा वनडे मुकाबला खेला गया था। यह मैच भारत ने विराट कोहली और गौतम गंभीर की शानदार बल्लेबाजी के चलते 7 विकेट से जीत लिया था। भारत ने 316 रन का टारगेट 48.1 ओवर में चेज कर लिया था। इस मैच में गंभीर और कोहली के बीच 224 रन की साझेदारी हुई थी। जहां गौतम गंभीर 150 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं कोहली 107 रन बनाकर आउट हुए थे। वनडे में कोहली का यह पहला शतक था।

मैच के बाद गौतम गंभीर को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था। हालांकि, गंभीर ने अपना यह अवॉर्ड विराट कोहली के साथ शेयर किया था। इस तरह गंभीर ने कोहली का पहला वनडे शतक खास बनाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.