6 साल बाद George Clooney और Brad Pitt दिखेंगे साथ, ट्रेलर में ही इस जोड़ी ने बना दिया दीवाना
Updated on
30-05-2024 02:08 PM
जॉर्ज क्लूनी और ब्रैड पिट। हॉलीवुड के इन दो दिग्गजों का नाम एकसाथ लेते ही 'ओशियंस' फ्रेंचाइजी की याद आ जाती है। कमाल की जोड़ी, बेहतरीन अदाकारी। अब 16 साल बाद दोनों फिर से एकसाथ लौटे हैं। लेकिन फिल्म और कहानी थोड़ी अलग है। जॉर्ज क्लूनी और ब्रैड पिट इस बार जॉन वॉट्स की एक्शन कॉमेडी 'वुल्फ़्स' में साथ नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है और यकीन मानिए करीब ढाई मिनट में दोनों ने दिल जीत लिया है।
'लोन वुल्फ' के बारे में हम सभी ने कहानियां सुन रखी हैं। वो जो भेड़िये की तरह शिकार करता है, लेकिन झुंड में नहीं। अकेले, क्योंकि यही उसका स्टाइल है। 'वुल्फ्स' में क्लूनी और पिट यहीं हैं। दोनों लोन वुल्फ हैं। दोनों फिक्सर हैं। यानी उल्टे-पुल्टे कामों में फंसे लोगों को उससे बाहर निकालते हैं। 'वुल्फ्स' का ट्रेलर 2 मिनट 43 सेकंड लंबा है। इसमें एक महिला एक फिक्सर को हत्या के बाद मदद के लिए बुलाती है। लेकिन इसी बीच लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक दूसरा फिक्सर भी पहुंच गया है।
कहानी में है तगड़ा ट्विस्ट
अब दोनों एक हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए अकेले काम करना चाहते हैं। पर हालात कुछ और हैं। कहानी में आगे ट्विस्ट है। असल में जिसे दोनों लाश समझ रहे थे, वह जिंदा है। अब शुरू होती है अफरा-तफरी।
'वुल्फ्स' की कास्ट
ब्रैड पिट और जॉर्ज क्लूनी के फैंस के लिए यह फिल्म किसी सौगात से कम नहीं है। प्लान बी प्रोडक्शंस और स्मोकहाउस पिक्चर्स के बैनर तले जॉन वॉट्स ने इसे डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के निर्माताओं में Apple भी है। फिल्म में जॉर्ज क्लूनी और ब्रैड पिट के अलावा ऑस्टिन अब्राम्स, एमी रयान और पूर्णा जगन्नाथन भी हैं।
20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'वुल्फ्स'
जिन्हें नहीं पता, उनके लिए बता दें कि ब्रैड पिट और जॉर्ज क्लूनी ने 'ओशन्स 11', 'ओशन्स 12' और 'ओशन्स 13' में साथ काम किया। उनकी साथ में आखिरी फिल्म साल 2008 में 'बर्न आफ्टर रीडिंग' थी। अब 16 साल बाद दोनों साथ होंगे। 'वुल्फ्स' इसी साल 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…