ऑल टाइम वनडे इलेवन में सचिन को बाहर रखकर वॉर्नर को चुना, फिर इस वजह से ग्लेन मैक्सवेल ने बदला फैसला
Updated on
17-10-2025 12:55 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों को मिलाकर अपनी ऑल-टाइम वनडे इलेवन का चयन किया। फॉक्स क्रिकेट पर उन्होंने कुछ चौंकाने वाले चयन किए। अपनी टीम में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को शामिल नहीं किया। ओपनर के रूप में रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर को जगह दी। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की संख्या की सीमित होने की वजह से उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा। फिर मैक्सवेल ने सचिन को चुना। मैक्सवेल की इस टीम में दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने एक भी इंग्लिश खिलाड़ी को नहीं चुना।
स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने शुरुआत में रोहित शर्मा के साथ डेविड वार्नर को ओपनिंग जोड़ी के तौर पर चुना था। उन्होंने कहा, 'रोहित शर्मा के आंकड़े काफी अच्छे हैं। उनके नाम तीन दोहरे शतक हैं, 32 शतक हैं, औसत 48 है और स्ट्राइक रेट 92 है। मैं डेवी (डेविड वॉर्नर) को चुनूंगा- औसत 45, स्ट्राइक-रेट 97, 22 शतक। मैक्सवेल ने वॉर्नर को तेंदुलकर से ऊपर रखने का कारण बताते हुए कहा- सचिन को भी चुन सकता था, लेकिन मैं शुरुआत में लेफ्ट-राइट (कॉम्बिनेशन) चाहता था।
प्लेइंग इलेवन केवल पांच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को रखा जा सकता था। इसी वजह से मैक्सवेल को अपना फैसला बदलना पड़ा। उन्होंने पहले ही रिकी पोंटिंग, माइकल बेवन, शेन वॉटसन, ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली को चुन लिया था। इस बाधा को महसूस करने के बाद, मैक्सवेल ने स्वीकार किया कि उन्हें बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा- मुझे डेवी को हटाना होगा। डेवी गए, सचिन आ गए। सचिन के रन तीन गुना ज्यादा हैं।
ग्लेन मैक्सवेल की प्लेइंग इलेवन में रोहित और सचिन के अलावा भारतीय बल्लेबाज में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को भी शामिल किया। धोनी को ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट पर तरजीह दी गई। मैक्सवेल के गेंदबाजी आक्रमण में तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का मिश्रण था। इसमें भारत के जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली शामिल थे।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…