Select Date:

खुशखबरी! कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए तैयार, 1 साल से बाहर बैठा धुरंधर हो सकता है साथ

Updated on 17-11-2024 01:34 PM

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में 22 नवंबर से खेलना है. पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बनने के बाद दौरे के लिए रवाना हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक उनके सीरीज के पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के साथ जुड़ने की उम्मीद हैं. इतना ही नहीं उनके साथ अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं. हालांकि कप्तान के पहला मैच खेलने पर फैसला मुकाबले से पहले लिया जाएगा. खबरों की माने तो उनको बीसीसीआई की तरफ से पर्थ टेस्ट से बाहर रहने की अनुमति मिल चुकी है.


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया नेट्स में जमकर प्रैक्टिस कर रही है. भारत के कप्तान रोहित शर्मा जो हाल ही में एक बेटे पिता बने हैं उनके पहले टेस्ट के लिए टीम से जुड़ने की संभावना है. रोहित के अलावा भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जिन्होंने चोट के बाद रणजी ट्रॉफी से क्रिकेट के मैदा पर लगभग 1 साल बाद वापसी की है वो भी कप्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं.


रोहित के साथ जा सकते हैं शमी


भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पहला टेस्ट मैच खेलने को लेकर संशय बना हुआ है लेकिन दौरे पर रवाना होने से पहले कोच गौतम गंभीर ने उनके मैच खेलने की उम्मीद जताई थी. 15 नवंबर को वह दूसरी बार पिता बने और इससे यह साफ हो गया कि जल्दी ही रोहित टेस्ट सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद से चोट की वजह से मैदान से बाहर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी में खेलकर फिटनेस साबित की है. उनको भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा के साथ जाने की उम्मीद है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.