Select Date:

कनाडा में स्थायी निवास की चाह रखने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी, ट्रूडो सरकार ने शुरू किया खास कार्यक्रम

Updated on 20-07-2024 01:56 PM
ओटावा: कनाडा की सरकार ने कैनेडियन एक्सपीरियंस क्लास (सीईसी) कार्यक्रम के जरिए स्थायी निवास पाने के इच्छुक विदेशी नागरिकों को न्योता दिया है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा (आईआरसीसी) की यह पहल कनाडा में काम का अनुभव रखने वाले कुशल श्रमिकों के लिए स्थायी घर पाने का शानदार मौका है। 17 जुलाई, 2024 को सीईसी के लिए एक्सप्रेस एंट्री ड्रॉ के तहत स्थायी निवास के लिए आवेदन करने के लिए 6,300 आमंत्रण (आईटीए) भेजे गए। ये आमंत्रण 18 जुलाई, 2024 तक वैध थे। इसके विपरीत, 31 मई, 2024 को पिछले दौर में 3,000 आईटीए भेजे गए थे।


बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, सीईसी विशेष रूप से उन कुशल कामगारों के लिए डिजाइन किया गया है, जिनके पास कनाडा में काम करने का अनुभव है और जो देश के स्थायी निवासी बनना चाहते हैं। इसके लिए अप्लाई करने वाले को पिछले तीन वर्षों के भीतर कनाडा में कम से कम एक साल का कुशल कार्य अनुभव औरअंग्रेजी या फ्रेंच पर अच्छी पकड़ होना जरूरी है। कनाडा कुशल कार्य अनुभव में जिन कामों को शामिल किया गया है। उनमें मैनेजमेंट के काम आते हैं। इसमें- विज्ञापन प्रबंधक, रेस्तरां प्रबंधक, इंजीनियरिंग प्रबंधक, निर्माण प्रबंधक शामिल हैं। इसके अलावा ऐसी नौकरियां जिनके लिए आमतौर पर विश्वविद्यालय की डिग्री की आवश्यकता होती है। ऐसे पद जिनके लिए कॉलेज डिप्लोमा या अप्रेंटिसशिप की आवश्यकता होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.