गूगल भी मना रहा महिला टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने का जश्न, टूर्नामेंट के लिए बनाया खास डूडल
Updated on
03-10-2024 02:02 PM
दुबई: यूएई की मेजानी में महिला टी20 वर्ल्ड कप का 9वां संस्करण शुरू हो रहा है। इसमें दुनिया भर की दस टीमें हिस्सा ले रही हैं। 3 अक्टूबर को शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। दुबई के साथ ही शारजाह के मैदान पर टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 अक्टूबर को अपना अभियान शुरू करेगी।।
महिला टी20 वर्ल्ड कप को समर्पित गूगल डूडल
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने के मौके पर गूगल ने अपने सर्च इंजन के लोगो को बदलकर इस आयोजन को समर्पित किया है। डूडल में एक रंग-बिरंगा क्रिकेट मैच दिखाया गया है, जिसमें महिला क्रिकेटर मैदान पर हैं। एक क्रिकेटर बल्लेबाजी कर रही है, दूसरी कैच लेने के लिए छलांग लगा रही है और तीसरी जश्न मना रही है। डूडल में क्रिकेट की गेंद भी दिखाई गई है, जिस पर 'गूगल' का O बना हुआ है।
10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया
टूर्नामेंट में दस टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में पांच टीमें हैं। ग्रुप ए में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, भारत और ऑस्ट्रेलिया है। ग्रुप बी में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका को जगह मिली है। सभी टीम अपने ग्रुप की टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। 17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खिताबी मुकाबला होगा।
पुरुषों के बराबरे मिलेंगे विजेता को पैसे
यह पहला आईसीसी इवेंट होगा जिसमें महिलाओं को पुरुष खिलाड़ियों के बराबर पुरस्कार राशि मिलेगी। टूर्नामेंट के विजेताओं को 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम रही है। वह मौजूदा चैंपियन भी है और सातवीं बार ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत को अभी अपने पहले खिताब का इंतजार है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…