Select Date:

गोपी थोटाकुरा स्पेस में जाने वाले पहले भारतवंशी टूरिस्ट बने : अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस की कंपनी ने भेजा

Updated on 20-05-2024 01:28 PM

अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन ने रविवार (19 मई) को 6 लोगों को न्यू शेपर्ड रॉकेट से स्पेस भेजा है। इनमें आंध्र प्रदेश के गोपी थोटाकुरा भी शामिल हैं। 30 साल के गोपी स्पेस में बतौर टूरिस्ट बनकर जाने वाले पहले भारतवंशी बन गए हैं।

गोपी एक पायलट और एंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने फ्लोरिडा में एम्ब्री-रिडल एरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और दुबई में एमिरेट्स एविएशन यूनिवर्सिटी में एविएशन मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

ब्लू ओरिजिन के अनुसार, गोपी एक पायलट और एविएटर हैं, जिसने गाड़ी चलाने से पहले विमान चलाना सीख लिया था। वे एक इंटरनेशनल मेडिकल जेट पायलट के रूप में काम कर चुके हैं। कॉमर्शियल जेट ​​​​​​के अलावा गोपी बुश, एरोबेटिक और सीप्लेन, ग्लाइडर और हॉट एयर बैलून भी उड़ाते हैं।

गोपी थोटाकुरा के साथ 5 और लोग गए

गोपी थोटाकुरा के अलावा ब्लू ओरिजिन ने 5 और लोगों को स्पेस में घूमने के लिए भेजा है। इनमें मेसन एंजेल, सिल्वेन चिरोन, केनेथ एल. हेस, कैरोल स्कॉलर, गोपी थोटाकुरा और अमेरिका में पूर्व एयरफोर्स कैप्टन एड ड्वाइट शामिल हैं।

कंपनी ने सोशल मीडिया पर बताया कि ब्लू ओरिजिन की सातवीं ह्यूमन स्पेसफ्लाइट NS-25 रविवार सुबह पश्चिम टेक्सास में लॉन्च साइट वन से रवाना हुई।

इसके पहले भी ब्लू ऑरिजिन ने न्यू शेपर्ड रॉकेट पर 31 लोगों को स्पेस की सैर कराई है। इस रॉकेट का नाम पहले अंतरिक्ष में जाने वाले अमेरिकी यात्री एलन शेपर्ड के नाम पर रखा गया था।

पहले फेल हो चुका है मिशन
पहले ब्लू ऑरिजिन का स्पेस मिशन 12 सितंबर, 2022 को लॉन्च किया था। हालांकि, कुछ सेकेंड बाद रॉकेट में आग लग गई थी। फिर दिसंबर 2023 में इसे फिर से टेस्ट किया गया। इसके बाद ये रविवार शाम अमेरिका के टेक्सास शहर से स्पेस के लिए लॉन्च किया गया।

जब स्पेस गए दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस
ब्लू ऑरिजिन से लोगों को स्पेस का टूर कराने वाले अरबपति और अमेजन के मालिक जेफ बेजोस 20 जुलाई 2021 में खुद स्पेस ट्रैवल करके आए थे। बेजोस के साथ उनके भाई मार्क, 18 साल के डच टीनेजर ओलिवर डेमेन और 82 साल की वैली फैंक शामिल थीं। ये लोग 10 से 12 मिनट तक स्पेस में रहे थे।

इस उड़ान के बाद उन्होंने स्पेस टूरिज्म की शुरूआत की थी। रविवार (19 मई) को लॉन्च हुई ब्लू ओरिजिन की उड़ान स्पेस में जॉयराइड के फ्यूचर मार्केट के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ये लॉन्च ऐसे वक्त हुआ है, जब बोइंग का स्टारलाइनर मिशन हाल ही में 3 बार टल चुका है। हालांकि, उसका मकसद आम लोगों को नहीं बल्कि अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन ले जाना है।

आम लोगों ने पहले भी पैसे देकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक की ऑर्बिटल फ्लाइट्स की सवारी की है। हालांकि, यह ट्रैवल सोयूज रॉकेट्स और कैप्सूल्स थे, जिसे रशियन स्पेस एजेंसी ने ऑपरेट करती थी। इसके अलावा ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैन्सन के वर्जिन स्पेस शिप (VSS) यूनिटी स्पेसप्लेन की फ्लाइट सफल रही थी। वे 85 किमी तक गए थे।

2000 में स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन की हुई थी शुरुआत
जेफ बेजोस ने स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन की स्थापना वर्ष 2000 में की थी। इसकी फंडिंग के लिए वह अपने अमेजन के शेयर बेचते रहते हैं। ब्लू ओरिजिन के वाशिंगटन स्थित हेडक्वार्टर में 3500 से ज्यादा कंर्मचारी हैं। जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन की एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के साथ तगड़ा कॉम्पिटीशन है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.