Select Date:

'पाकिस्तान के शुक्रगुजार': असीम मुनीर गाजा में ऐसा क्या करने जा रहे जिस पर खुश हुआ अमेरिका, जमकर तारीफ

Updated on 20-12-2025 01:21 PM
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप के पीस प्लान के तहत गाजा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय सैन्य बल पर पाकिस्तान के रुख की अमेरिका ने तारीफ की है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, हम पाकिस्तान के बहुत आभारी हैं कि उन्होंने इसका हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया है या कम से कम इससा हिस्सा बनने पर विचार करने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 20 सूत्री गाजा प्लान में युद्धग्रस्त फिलिस्तीनी इलाके में ट्रांजिशन कार्यकाल के दौरान मुस्लिम बहुसंख्यक देशों से सैनिकों को भेजने की बात कही गई है। पाकिस्तान ने अभी तक सैनिक भेजने पर फैसला नहीं किया है लेकिन उसने इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि वह इस पर विचार कर रहा है।

पाकिस्तान के साथ चल रही बातचीत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को कहा है कि उन्हें भरोसा है कि कई देश इस फोर्स का हिस्सा बनेंगे। रुबियो ने कहा कि पाकिस्तान और सेना भेजने वाले दूसरे संभावित देशों के साथ बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और कई ऑपरेशनल डिटेल्स अभी तय नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो जिन देशों से हमने बात की है, जो जमीन पर मौजूद रहना चाहते हैं, वे खास तौर पर जानना चाहते हैं कि मैंडेट क्या है, फंडिंग का तरीका कैसा दिखेगा।
उन्होंने आगे कहा, निश्चित रूप से पाकिस्तान सहमत होता है तो वह अहम है, लेकिन मुझे लगता है कि वहां पहुंचने से पहले हमें उन्हें कुछ और जवाब देने होंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा था कि गाजा में अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF) में सैनिक भेजने पर फैसला अभी लंबित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ISF में पाकिस्तान की भागीदारी के बारे में हमने अभी तक फैसला नहीं किया है।

मुनीर और ट्रंप में मुलाकात की अटकलें

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पाकिस्तान के CDF और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ट्रंप के साथ बातचीत के लिए वॉशिंगटन जा सकते हैं, जहां गाजा स्टेबिलाइजेसन फोर्स एक प्रमुख मुद्दा होगा। हालांकि, अंद्राबी ने रिपोर्ट का खंडन किया और कहा कि हम ऐसी किसी यात्रा की स्थिति में पाकिस्तान सरकार की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करेंगे। वॉइट हाउस ने भी कहा कि मुनीर और ट्रंप के बीच कोई बैठक तय नहीं है। वॉइट हाउस के अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर अरब न्यूज से कहा कि मुनीर के साथ कोई बैठक इस समय 'राष्ट्रपति के कैलेंडर में नहीं है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.