Select Date:

रणवीर सिंह के पूरे स्‍टाफ को खत्‍म करने की धमकी, लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के हैरी बॉक्‍सर ने भेजा वॉइस नोट

Updated on 13-02-2026 01:02 PM
रणवीर सिंह के खिलाफ धमकी भरे फोन से जुड़े मामले में जांच कर रही टीम को एक अहम जानकारी हाथ लगी है। मामले की छानबीन कर रही टीम ने रणवीर को भेजे गए धमकी भरे ऑडियो मेसेज में सुनाई दे रही आवाज का पता लग गया है। इस धमकी में आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन का सहारा लिया था लेकिन जांच में ये आवाज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक करीबी सहयोगी का बताई जी रही है।

10 फरवरी को रणवीर सिंह को पहली धमकी मिली थी। IANS के मुताबिक, रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉट्सऐप वॉइस नोट में 1 करोड़ रुपये की मांग मामले में चल रही शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा है कि इस वॉयस नोट में आवाज हैरी बॉक्सर की आवाज से मिलती-जुलती है। इस धमकी में एक्टर से 1 करोड़ रुपये की मांग की गई थी और गंभीर परिणाम भुगतने की भी बात थी।

सिंह के मैनेजर को एक वॉट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकी

आईएएनएस ने ट्वीट के जरिए बताया है, 'रणवीर सिंह को दी गई धमकी के मामले में एक बड़ी जानकारी हाथ लगी है। मुंबई क्राइम ब्रांच को अब लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कथित एक्टिव मेंबर हैरी बॉक्सर के शामिल होने का संदेह है।' वॉइस नोट सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट में सीएनएन-न्यूज़18 का हवाला देते हुए बताया गया है कि को पता मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिंह के मैनेजर को एक वॉट्सऐप वॉइस नोट भेजा गया था जिसमें 1 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इस वॉइस नोट में, भेजने वाले ने कथित तौर पर एक्टर को धमकी दी और फिरौती के रूप में पैसे मांगे। शुरुआती जांच में पाया कि नोट में आवाज हैरी बॉक्सर की आवाज से मिलती-जुलती है।

रणवीर से करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी गई

बताया गया है कि यह धमकी वीपीएन का इस्तेमाल करके रणवीर सिंह के मैनेजर को भेजी गई थी, जिसकी लोकेशन विदेश में ट्रेस की गई है। इस मामले को लेकर एक्चर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, जांच जारी है और इंटरपोल की मदद ली जा रही है। रणवीर सिंह को 10 फरवरी को वॉट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला, जिसमें उनसे करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी गई और पूरे स्टाफ को खत्म करने और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। वहीं रिपोर्ट है कि धमकी देने वाले ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया।

आयुष शर्मा के मामले में प्रोटोन ईमेल का इस्तेमाल हुआ था

मुंबई पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, रणवीर सिंह को मिले मेसेज और सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को मिले ईमेल दोनों मामलों में आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने की पूरी कोशिश की। आयुष शर्मा के मामले में प्रोटोन ईमेल का इस्तेमाल हुआ था, जबकि रणवीर सिंह के मामले में वीपीएन का सहारा लिया गया। दोनों धमकियां लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी बताई जा रही हैं।

रणवीर सिंह के घर के बाहर सिक्यॉरिटी बढ़ी दी गई

रणवीर सिंह ने मेसेज मिलते ही तुरंत मुंबई पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके घर के बाहर सिक्यॉरिटी बढ़ी दी गई है और उनके घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए। उनकी सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया।

मेसेज के सोर्स, नंबर और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच

पुलिस वॉइस नोट भेजने वाले व्यक्ति या गिरोह की तलाश में जुटी थी। जांचकर्ता मेसेज के सोर्स, नंबर और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रहे थे। यह घटना रोहित शेट्टी के घर पर हाल ही में हुई फायरिंग के ठीक बाद सामने आई। रोहित शेट्टी के घर के बाहर कुछ राउंड गोलियां चलाई गई थीं, जिसमें पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में पांच लोगों को किया गया है गिरफ्तार

रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें ‘सिंघम अगेन’ जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि ये धमकियां मुख्य रूप से एक्सटॉर्शन के मकसद से दी जा रही हैं। इस दौरान क्राइम ब्रांच रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी की जांच जारी रखते हुए इस घटना के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अमन मारोटे (27), आदित्य गायकी (19), सिद्धार्थ येनपुरे (20), समर्थ पोमाजी (18) और स्वप्निल सकत (23) आरोपियों के नाम शामिल हैं। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य शुभम लोनकर को वॉन्टेड आरोपी बताया गया है।

हाई क्वॉलिटी वाले देसी हथियार का इस्तेमाल

इस घटना में हमलावर ने कथित तौर पर हाई क्वॉलिटी वाले देसी हथियार का इस्तेमाल किया और 7.62 मिमी के पांच कारतूस दागे। पुलिस फॉरेंसिक जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलियां 7.62×39 मिमी की थीं या 7.62×51 मिमी की। जांच कर रही टीम का मानना है कि हमलावर अकेला नहीं था और वे गिरोह के अन्य सदस्यों के शामिल होने के पहलुओं की भी जांच कर रहे हैं। क्राइम टीम बैंक खातों की जांच कर रही है, फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन पर नज़र रख रही है और कई गवाहों के बयान दर्ज कर रही है।

11 फरवरी को सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को धमकी

इसके अलावा, हाल ही में दो दिन पहले यानी 11 फरवरी को सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को भी कथित तौर पर धमकी भरा ईमेल मिला है। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच टीम इस मामले की पड़ताल भी कर रही है। बॉलीवुड में हाल ही में तीन हस्तियों में से दो को धमकी और एक के घर फायरिंग की घटना की वजह से दहशत का माहौल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.