गोयनका ने किया मजेदार पोस्ट
आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने इस पर बड़े मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे कॉर्पोरेट जगत से जोड़ा।गोयनका ने लिखा, 'ऋषभ पंत: ₹27 करोड़ ➝ ₹15 करोड़।'
उन्होंने आगे कहा, 'सोचिए अगर किसी सीईओ से कहा जाए- 'पिछले साल हमने आपको 27 करोड़ रुपये दिए थे। इस साल परफॉर्मेंस और मार्केट की मांग के आधार पर हम इसे घटाकर 15 करोड़ रुपये कर रहे हैं।' कॉर्पोरेट दुनिया में ऐसा सोचना भी नामुमकिन है।
हर्ष गोयनका ने लिखा, 'IPL में नीलामी ही तय करती है कि आज आपकी कीमत क्या है। शुक्र है कि हममें से ज्यादातर लोग कॉर्पोरेट दुनिया में काम करते हैं !' उन्होंने हंसते हुए इमोजी के साथ अपनी बात खत्म की।


