चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी से मान ली हार? महेंद्र सिंह धोनी ने अगले सीजन की बात शुरू कर दी
Updated on
21-04-2025 01:53 PM
मुंबई: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कापी लचर रहा है। पहले मैच में टीम ने मुंबई इंडियंस को हराकर अभियान की शुरुआत की। लेकिन उसके बाद लगातार 5 मैचों में हार मिली। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम ने हार के सिलसिले को तोड़ा लेकिन अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार गई। 8 मैचों में 4 पॉइंट के साथ सीएसके टेबल में आखिरी नंबर पर है। हालांकि अभी भी टीम प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह बाहर नहीं हुई है।
अभी से हार मान चुके धोनी
रुतुराज गायकवाड़ को चोटिल होने की वजह से महेंद्र सिंह धोनी सीएसके की कप्तानी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद धोनी अगले सीजन की बात करते दिखे। उन्होंने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हम बस कमियों को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे सामने जितने भी मैच हैं, उन्हें जीतने के लिए हमें बस एक बार में एक मैच पर ध्यान देना है और अगर हम कुछ हार जाते हैं, तो हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि हम अगले साल के लिए सही संयोजन तैयार करें। धोनी ने आगे बात करते हुए कहा- आप नहीं चाहते कि बहुत सारे खिलाड़ी बदले जाएं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि हम कोशिश करें और क्वालीफाई करें, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो अगले साल के लिए सुरक्षित 11 बना लें और मजबूती से वापसी करें।'
हर डिपार्टमेंट में फेल रही है टीम
चेन्नई सुपर किंग्स का कोई डिपार्टमेंट नहीं चल रहा। बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में असफल रहे हैं। टीम के पास ऐसे बल्लेबाज की कमी है जो लगातार छक्के मार सके। गेंदबाज विकेट नहीं ले पा रहे तो फील्डर लगातार कैच टपका रहे। चोटिल खिलाड़ियों की जगह चेन्नई ने दो युवा नामों को अपने साथ जोड़ा है। इसमें मुंबई के 17 साल के आयुष म्हात्रे और साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…