Select Date:

बैटिंग के साथ बॉलिंग भी की... तिलक वर्मा ने खत्म कर दी बड़ी टेंशन, अब लगातार जीतेंगे दूसरा वर्ल्ड कप

Updated on 31-01-2026 12:51 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में सिर्फ एक हफ्ते का समय बाकी है। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है और इस साल टीम को घर में खिताब का बचाव करने का मौका मिला है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस बात की थी कि स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा फिट होकर लौटेंगे या नहीं। तिलक को टेस्टिकल टॉर्शन के चलते सर्जरी से गुजरना पड़ा। लेकिन अब वे पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।

तिलक वर्मा हुए पूरी तरह फिट

तिलक वर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है। हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, तिलक वर्मा को आक्रामक अंदाज में तेज गेंदबाज के खिलाफ शॉट लगाते हुए देखा जा सकता है। तिलक वर्मा भारत की टी20 टीम के एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य हैं। चोट से उनकी वापसी भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी है।

ईशान किशन ने की नंबर 3 पर बल्लेबाजी

तिलक वर्मा की जगह ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों में नंबर 3 पर बल्लेबाजी की और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जब तिलक वर्मा चयन के लिए उपलब्ध होंगे तो भारतीय टीम मैनजमेंट ईशान किशन और तिलक वर्मा दोनों को प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट करेगा। ऐसा भी हो सकता है कि ईशान को संजू सैमसन की जगह ओपनिंग कराई जा सकती, वहीं तीन नंबर पर तिलक एक बार फिर से वापस आ जाएं।

शानदार है तिलक वर्मा का रिकॉर्ड

तिलक वर्मा ने आखिरी बार 19 दिसंबर, 2025 को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवां टी20 खेला था और नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर 73 रन बनाए थे। उम्मीद है कि वह अगले हफ्ते वे भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। टी20 में तिलक वर्मा का रिकॉर्ड शानदार रहा है। 2023 में त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में डेब्यू करने के बाद से तिलक ने 40 मैच खेले हैं और 1183 रन बनाए हैं। उन्होंने नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक जड़े थे और उनके नाम छह अर्धशतक भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.