यह अंग्रेजी नहीं बोलता, यह कैसे कप्तानी...अक्षर पटेल का बड़ा बयान, लोगों की इस सोच को बताया गलत
Updated on
14-11-2025 12:53 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, लोगों का ऐसा मानना होता है कि कप्तान को अंग्रेजी आनी चाहिए। उसको बोलना आना चाहिए। हालांकि, इस बात से अक्षर पटेल बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं। आइये, जानते हैं इसपर अक्षर पटेल ने क्या बयान दिया है।
अक्षर पटेल ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए कहा, 'लोग कहने लगते हैं कि यह कप्तानी मटीरियल नहीं है। यह अंग्रेजी नहीं बोलता। यह कैसे बोलेगा? यह है वो है। अरे कप्तान का काम सिर्फ बोलना नहीं होता। कप्तान का काम प्लेयर को जानना होता है, उसका बेस्ट निकालना होता है। क्या उसकी ताकत है, क्या उसकी कमजोरी है। कप्तान को पता है मेरे पास यह खिलाड़ी है और मुझे उससे काम निकालने के लिए क्या करना होगा।
उन्होंने आगे कहा, 'अगर हम कहें पर्सनेलिटी चाहिए, अच्छा इंग्लिश बोलना चाहिए, यह लोगों द्वारा अपनी सोच के आधार पर बनाई गई धारणा है। यह जरूरी है कि लोग अपनी पर्सनल सोच बदलें। यह सोचना बंद करें कि ओह, उसका व्यक्तित्व अच्छा है, वह अंग्रेजी बोल सकता है - तो वह कप्तान बनने लायक है। कप्तानी के बारे में एक बात यह है कि लैंगवेज का कोई बेरियर (बाधा) नहीं होनी चाहिए।'
अक्षर पटेल का करियर
31 साल के अक्षर पटेल ने 2014 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने कुल 71 वनडे, 83 टी20 और 14 टेस्ट मैच खेले हैं। वनडे में अक्षर ने 75 विकेट लिए हैं और 858 रन बनाए हैं। टी20 में 79 विकेट लिए हैं और 637 रन बनाए हैं। वहीं टेस्ट में 55 विकेट लेने के साथ 646 रन बनाए हैं। आईपीएल में भी पटेल 2014 से खेल रहे हैं। आईपीएल में उन्होंने 162 मैचों में 128 विकेट लिए हैं और 1916 रन बनाए हैं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…