Select Date:

भारत के लिए जीता था अंडर-19 विश्व कप, अब अमेरिकन क्रिकेट लीग में मचाया कोहराम

Updated on 23-06-2025 03:09 PM
नई दिल्ली:। उन्मुक्त चंद भारत को अपनी कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन कभी सीनियर टीम में जगह नहीं बना सके। यही वजह रही कि वह भारत छोड़कर अमेरिका में क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्मुक्त चंद फिलहाल मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमलसी) में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने सीजन के 12वें मैच में अपना जलवा बिखेरा। उन्मुक्त चंद ने न सिर्फ अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से लॉस एंजिल्स को जीत दिलाई, बल्कि उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब से भी नवाजा गया।

डलास में खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो सिएटल ओर्कास ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए छह विकेट खोकर 177 रन बनाए। सिएटल ओर्कास के लिए आरोन जोन्स ने 36 गेंदों में सर्वाधिक 44 रन जड़े, जबकि डेविड वॉर्नर ने 38 रन की पारी खेली। इनके अलावा शायन जहांगीर ने 26 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से आंद्रे रसेल ने तीन विकेट चकाए, जबकि ड्राई, शैडली वैन शाल्कविक और जेसन होल्डर ने एक-एक विकेट झटके।

उन्मुक्त चंद ने 86 रन की खेली तेज तर्रार पारी

टारगेट का पीछा करने उतरी लॉस एंजिल्स ने 18.2 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। टीम सात रन तक अपने दो विकेट गंवा चुकी थी। यहां से उन्मुक्त चंद ने सैफ बदर के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 139 रन जोड़े। सैफ बदर ने 32 गेंदों में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 54 रन बनाए। सैफ बदर के आउट होने के कुछ देर बाद ही रोवमैन पॉवेल (1) भी चलते बने।
यहां से उन्मुक्त चंद ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। उन्मुक्त चंद ने 58 गेंदों का सामना किया, जिसमें चार छक्कों और 10 चौकों के साथ नाबाद 86 रन बनाए। रदरफोर्ड 9 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी टीम के लिए कैमरून गैनन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट चटकाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.