ये मर जाएगा, पिट जाएगा... युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को लेकर यह कौनसा खुलासा कर दिया?
Updated on
10-11-2025 12:59 PM
नई दिल्ली: भारत के लिए टी20 में ओपनिंग करते हुए अपने नाम का डंका बजाने वाले अभिषेक शर्मा अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में हुआ ऑस्ट्रेलिया दौरा भी उनके लिए अच्छा रहा था। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे। अभिषेक ने 163 रन बनाए थे। इसके अलावा अभिषेक इस दौरे पर टी20 में सबसे तेज 1000 रन ((गेंदों के मामले में) बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने यह कारनामा पांचवें टी20 में किया था। अभिषेक ने 528 बॉल में यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि, अभिषेक के मेंटोर और भारत के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
युवराज सिंह ने अभिषेक के करियर को बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। अपने शुरुआती दिनों में अभिषेक ने युवराज से ट्रेनिंग ली थी और युवराज को अक्सर युवा खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया है। हाल ही में, युवराज ने अभिषेक की एक आदत का खुलासा किया। युवराज ने एक इवेंट में बातचीत करते हुए कहा कि अभिषेक अपने बैट नहीं देता।युवराज ने कहा, 'आप इस आदमी से कुछ भी ले सकते हो, पर आप इससे बैट नहीं ले सकते। कोई भी इससे बैट नहीं ले सकता। ये मर जाएगा, पिट जाएगा, रो देगा पर अपना बैट नहीं देगा। इसके पास 10 बैट हैं तो यह बोलेगा मेरे पास 2 बैट हैं। फिर 2 बैट और निकलते हैं किट बैग से, 4 घर में पड़े होते हैं। मेरे बैट सारे ले गया, मैंने कभी मना नहीं किया। अपना बैट नहीं देता किसी को।'
अभिषेक शर्मा का करियर
25 साल के अभिषेक शर्मा ने अब तक भारत के लिए 29 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक के चलते 1012 रन बनाए हैं। अभिषेक भारत के लिए सिर्फ टी20 फॉर्मेट ही खेलते हैं। 2018 से वह आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने 77 मैचों में आईपीएल में 1816 रन बनाए हैं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…