6 फीट से ज्यादा लंबाई, 150 की स्पीड... 21 साल का बांग्लादेशी भारत के लिए होगा सबसे बड़ा खतरा
Updated on
04-09-2024 12:24 PM
नई दिल्ली: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को घर में घुसकर टेस्ट सीरीज में रौंद दिया है। पहले मैच को 10 विकेट से जीतने के बाद बांग्लादेश ने दूसरे में 6 विकेट से जीत हासिल की। इस दौरे से पहले कभी बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच तक नहीं जीता था। अब सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। अब बांग्लादेश का अगला मुकाबला भारत से है। 19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।
नाहिद राणा ने उड़ाए होश
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा का पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली जीत में अहम रोल रहा। उन्होंने दूसरी पारी में पाकिस्तान के प्रमुख बल्लेबाजों का शिकार किया। नाहिद ने कप्तान शान मसूद और बाबर आजम के साथ ही साउद शकील और अबरार अहमद को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अपनी स्पीड और उछाल से उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को काफी परेशान भी किया।
152 की स्पीड से डाली बॉल
21 साल के नाहिद राणा की लंबाई 6 फीट और 2 इंच है। वह लगातार 145 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से बॉलिंग कर सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में उनकी सबसे तेज गेंद 152 किमी प्रति घंटे की रही। यह क्रिकेट में किसी भी बांग्लादेशी गेंदबाज की सबसे तेज बॉल है। लंबाई के साथ ही उनका गेंदबाजी एक्शन हाई आर्म है। इसकी वजह से नाहिद को पिच से अच्छी उछाल भी मिलती है।
भारत के लिए होंगे खतरा
भारतीय टीम के लिए नाहिद राणा बड़ा खतरा होने वाले हैं। पाकिस्तान की बेजान पिच पर उन्होंने जैसी बॉलिंग की है, वह भारतीय टीम के लिए चेतावनी है। भारत की पिच में स्पिनर के साथ ही तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद रहती है। कई गेंद से स्विंग और पुरानी से तेज गेंदबाजों की रिवर्स स्विंग मिलती है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को नाहिद से बचकर रहना होगा। वैसे भी भारत के कई प्रमुख खिलाड़ी लंबे समय तक आराम करने के बाद सीधे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरेंगे।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…