Select Date:

हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत : गिरफ्तारी और रिमांड को गलत बताने वाली याचिका खारिज, SC में भी अपील

Updated on 03-05-2024 12:04 PM

जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। ईडी की ओर से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और रिमांड को गलत बताने वाली याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

हेमंत सोरेन ने याचिका दायर कर गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। बहस के दौरान हेमंत के वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया था मामला शेड्यूल ऑफेंस का नहीं है। इसलिए हेमंत के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं बनता है।

जिसके बाद 28 फरवरी को हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की खंडपीठ में यह मामला जजमेंट के लिए सूचीबद्ध की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट में भी दायर है याचिका
गिरफ्तारी और डिमांड आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट की ओर से फैसला नहीं सुनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में भी एक याचिका दायर कर रखी है।

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन की इस याचिका पर सुनवाई करने का अनुरोध किया था। जिस पर हुई सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा और छह मई को सुनवाई की तारीख निश्चित की है।

जिस जमीन को लेकर आरोप, वह मेरी नहीं
गिरफ्तारी और ईडी की डिमांड को हाईकोर्ट में फरवरी में ही हेमंत सोरेन ने चुनौती थी। दायर याचिका में उन्होंने अदालत को बताया है कि उनकी गिरफ्तारी और डिमांड गलत है। उन पर ईडी जो आरोप लगाए हैं वह मनी लांड्रिंग के नहीं हैं।

जिस जमीन की बात ईडी कर रहा है वह जमीन उनके नाम कभी रही ही नहीं। उधर हेमंत सोरेन ने एक और याचिका प्रोविजनल बेल को लेकर दायर की है, जिसमें उन्होंने अपने चाचा के श्राद्धकर्म में शामिल होने की अनुमति मांगी है।

पीएमएलए कोर्ट नहीं बढ़ाई न्यायिक हिरासत

इधर रांची स्थित पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। हेमंत सोरेन को अब 16 मई तक रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में रहना होगा। गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में उनकी पेशी हुई और इसके बाद न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.