जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा
Updated on
30-06-2026 04:33 PM
सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित हो रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 27.49 लाख रुपये की नगदी, वाहन और अन्य सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमलीडीपा के भकुर्रा मोड़ जंगल के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन चार आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में ओमप्रकाश चंद्रा उर्फ पोचु (देवसागर), कृतराम चंद्रा (सलोनीकला), रामशरण सिंह राजपूत (भटगांव) और भगवान प्रसाद जायसवाल (देवसागर) शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 1 लाख 66 हजार 540 रुपये नगद, सात मोबाइल फोन, एक महिंद्रा थार वाहन तथा 52 पत्ती ताश बरामद किए। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 27 लाख 49 हजार 540 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ उप निरीक्षक विवेक चौहान, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल तथा आरक्षक विमल जांगड़े, मिनिकेतन पटेल, दिनेश चौहान, संजय भारद्वाज और गौरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बीजापुर। जिला प्रशासन की जनसरोकार आधारित पहल के तहत कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मीणा…
बीजापुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम उल्लूर निवासी सदाशिव कुरगुड़ ने…
भिलाई। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस आवासों के पास रिक्त भूमि पर सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।आज सरदार वल्लभ भाई…
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगलवार से जनसंपर्क अभियान…
बसना। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में व्यापक स्वच्छता अभियान…
रायपुर/महासमुंद। प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि विभाग ने रायपुर और महासमुंद जिलों में कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की…
सारंगढ़ । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित हो रहे जुए के…
बीजापुर। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को…