Select Date:

पिता को कुर्ता-पायजामा तक नहीं और बाबा को 15 लाख की घड़ी, युवराज सिंह पर पिता योगराज सिंह का छलका दर्द, उठे कई सवाल

Updated on 17-10-2025 12:52 PM
नई दिल्लीयुवराज सिंह को भारतीय क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में शुमार करने में उनके पिता, पूर्व क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह की कठोर ट्रेनिंग और समर्पण का काफी अहम रोल रहा। योगराज सिंह ने हाल ही में अपने जीवन के उस मोड़ पर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने उनके और युवराज के रिश्ते को हमेशा के लिए बदल दिया।

जब पूरी तरह से अकेले पड़ गए थे योगराज सिंह

योगराज सिंह ने अनटोल्ड पंजाब को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी जिंदगी पूरी तरह से तब बदल गई जब उनके बेटे युवराज सिंह ने जवानी में उन्हें छोड़कर अपनी मां शबनम सिंह के साथ रहने का फैसला किया। योगराज ने खुलासा किया कि जब युवराज ने भारत के लिए डेब्यू किया था, तब वह जेल में थे, लेकिन उन्होंने ठाना था कि वह अपने बेटे को एक दिग्गज क्रिकेटर बनाकर रहेंगे।
उन्होंने बताया कि जब उनकी पूर्व पत्नी और युवराज उनका घर छोड़कर चले गए, तब वह बिल्कुल अकेले पड़ गए और उनका जीवन और भी नियंत्रण से बाहर हो गया। योगराज ने भावुक होते हुए कहा कि 'मैं एक पापी हूं, मैंने अपनी जिंदगी में बहुत गलतियां की हैं। मैं सारी जिंदगी तकलीफ झेलता रहा, लेकिन जिस दिन युवी और उसकी मां ने मुझे छोड़ा, मेरी जिंदगी पलट गई। पर शायद यह होना ही था। मुझे लगता है कि यह भगवान ने मुझे सिखाने के लिए किया।'
बेटे के जाने के बाद अकेलेपन के सवाल पर योगराज ने कहा कि भले ही वह शारीरिक रूप से अकेले थे, लेकिन वह आध्यात्मिक रूप से एक उच्च शक्ति से जुड़े हुए थे। उन्होंने याद किया कि कैसे कई बार उन्हें बिना खाने के रहना पड़ा था। यह खुलासा दिखाता है कि युवराज सिंह की क्रिकेट यात्रा केवल मैदान तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि यह उनके माता-पिता के निजी जीवन की जटिलताओं से भी जुड़ी हुई थी। इन चुनौतियों के बावजूद, योगराज सिंह ने युवराज को उस मुकाम तक पहुंचाया, जहां वह भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच-विनर में से एक बने।

युवराज सिंह पर योगराज सिंह का बड़ा बयान

योगराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि 'जिस पिता ने खून-पसीना बहाकर, आंसू बहाकर इतनी ऊंचाई तक पहुंचाया, वो तुम्हारे बाबा से कमतर कैसे हो सकता है? कैसे? जिस आदमी ने चार परिवारों का पालन-पोषण किया, उनके लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया, जिसने कभी एक पल भी चैन नहीं लिया, जिसने खुद पर एक पैसा भी खर्च नहीं किया, तुम उससे मुंह मोड़कर दूसरे बाबा की शरण में चले गए? तुमने अपने पिता के लिए कभी कुर्ता-पायजामा नहीं खरीदा, लेकिन बाबा को 15 लाख की घड़ी भेंट कर दी? मुझे तो किसी ने घर भी नहीं दिया... ये रिश्तेदार कौन हैं? ये बच्चे कौन हैं?' योगराज सिंह के इन दावों ने एक बार फिर युवराज सिंह और उनके पिता के रिश्ते को सवालों के घेरे में ला दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.