शौक ने ले ली जान! पाकिस्तान में 2 बार की ओलंपिक चैंपियन जर्मन खिलाड़ी की 18700 फीट से दर्दनाक मौत
Updated on
31-07-2025 02:46 PM
ग्रेट ट्रांगो टॉवर पर चढ़ चुकी थीं लौरा डाहलमीयर बता दें कि डाहलमीयर एक अनुभवी पर्वतारोही थीं। वह जून के अंत से उत्तरी पाकिस्तान क्षेत्र में थीं और पहले ही ग्रेट ट्रांगो टॉवर पर चढ़ चुकी थीं। उनके गिरने वाले क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से मौसम काफी खराब चल रहा था, जिसमें बारिश, तेज हवाएं और घने बादल थे। बता दें कि पाकिस्तान के लैला पीक पर पर्वत चढ़ना सबसे मुश्किल माना जाता है। इसके टॉप पर अभी तक सिर्फ सात पर्वतारोहियों ने ही सफलतापूर्वक चढ़ाई की है।
वहीं डाहलमीयर के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने दोनों गोल्ड मेडल साउथ कोरिया के प्योंगचांग में 2018 शीतकालीन ओलंपिक में जीते थे। उन्होंने स्प्रिंट और परस्यूट इवेंट में गोल्ड मेडल जीते थे, जबकि उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था। जर्मन एथलीट ने मई 2019 में संन्यास की घोषणा कर दी थी।
कौन थीं जर्मन एथलीट लौरा डाहलमीयर लौरा डाहलमीयर का जन्म 22 अगस्त 1993 को हुआ था। वह एक जर्मन बायएथलीट थीं। लौरा डाहलमीयर सबसे सफल बायएथलीट में से एक रही हैं। उन्होंने दो ओलंपिक ओलंपिक गोल्ड मेडल के साथ सात विश्व चैंपियनशिप गोल्ड मेडल भी जीती थीं। लौरा के करियर की शुरुआत साल 2012-13 सीजन में बायएथलॉन विश्व कप से हुई थी। उनके लिए साल 2017 बहुत ही कमाल का रहा था। 2017 में उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में पांच गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था।लौरा ने सिर्फ 25 साल की उम्र में बायएथलॉन से संन्यास ले लिया। संन्यास के बाद वह पर्वतारोहण क्षेत्र में सक्रिय हो गईं और स्की गाइड बन गईं थी।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…