भदभदा बस्ती के बेघर परिवारों ने जताया विरोध, बोले- पहले मकान दो तभी हटने देंगे मलबा
Updated on
25-05-2024 10:46 AM
भोपाल। भदभदा बस्ती में तोड़े गए घरों का मलबा हटाने जब नगर निगम अमला पहुंचा तो बेघर हुए परिवारों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। उनका कहना है पहले उनको मकान दिए जाएं, उसके बाद वह मलबा हटाने देंगे।
गौरतलब है कि एनजीटी के आदेशों का पालन करते हुए निगम अमले ने भदभदा बस्ती में बने 386 घरों को तोड़ दिया था। इसके साथ ही यहां से बेघर हुए परिवारों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वैकल्पिक आवास देने का वादा किया गया था। लेकिन इन परिवारों को अब तक आवास नहीं मिले हैं। वह किराए के घरों में रह रहे हैं।
इसी बीच शुक्रवार को नगर निगम का अमला तोड़े गए घरों का मलबा उठाने पहुंचा तो इसकी भनक परिवारों को लग गई। इससे महिला, बच्चों के साथ वह मौके पर पहुंच गए और हंगामा खड़ा कर दिया। उनकी मांग थी कि वर्षा का मौसम आने वाला है। प्रशासन उन्हें पहले मकान दे इसके बाद वह मलबा हटाने देंगे। इसकी जानकारी मिलते ही टीटीनगर एसडीएम अर्चना शर्मा भी मौके पर पहुंच गई थीं। उन्होंने परिवारों की मांग सुनी और उनको समझाइश दी। एसडीएम ने नगर निगम के अधिकारियों व बेघर परिवारों की तरफ से कुछ लोगों को सोमवार को चर्चा के लिए बुलाया है। उनकी सुनवाई करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…