जीता हुआ मैच हार गई हांगकांग की टीम, एशिया कप में बना शर्मनाक रिकॉर्ड
Updated on
16-09-2025 02:56 PM
दुबई: एशिया कप 2025 के 8वें मैच में श्रीलंका ने हांगकांग को 4 विकेट से हरा दिया। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हांगकांग की खराब फील्डिंग चर्चा का विषय रही, क्योंकि उन्होंने छह कैच टपकाए और इसी के साथ वे उन टीमों की सूची में शामिल हो गए जिन्होंने टी20 मैच की एक ही पारी में छह कैच छोड़े हैं।
एक पारी में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने का रिकॉर्ड
मैच का सबसे बड़ा हाईलाइट हांगकांग की फील्डिंग रही। एक पारी में छह कैच छोड़ने वाली अन्य टीमों में 2009 में श्रीलंका के खिलाफ भारत, 2017 में श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका और 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कैच को लेकर मस्ले आम है। दरअसल इस स्टेडियम में लगे रिंग ऑफ फायर लाइट के कारण फील्डर्स को कैच लपकने में दिक्कत होती है।
कैसा रहा मैच का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, हांगकांग ने 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। उनकी सलामी जोड़ी, जीशान अली (23) और अंशुमान रथ (48), ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। कप्तान निजाकत खान ने 38 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम के स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाया। श्रीलंका की ओर से दुष्मंथा चमीरा ने दो विकेट लिए, जबकि वानिंदु हसरंगा और दासुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।
जवाब में श्रीलंका ने 18.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की जीत के नायक पाथुम निसांका रहे, जिन्होंने 44 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हांगकांग की तरफ से कप्तान यासिम मुर्तजा ने दो विकेट लिए, जबकि आयुष शुक्ला, एहसान खान और एजाज खान को एक-एक विकेट मिला।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…