Select Date:

युवा उड़ान कार्यक्रम में प्रतिभावान युवाओं का सम्मान

Updated on 14-10-2026 01:31 PM

जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, चांपा में “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका चांपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, विनिता मोदी, इंजी. रवि पांडेय, अमर सुल्तानिया, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, अमन प्रताप सिंह, आकाश सिंह, विवेका गोपाल, पुरुषोत्तम शर्मा, जितेंद्र देवांगन, संतोष थवाईत, एसडीएम चांपा शशि चौधरी, जिला  शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह, युवा अधिकारी प्रतिष्ठा माथुर, जिला खेल अधिकारी एवं पुष्पा कोरी दिवाकर सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

युवा उड़ान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं से संवाद करने, उनकी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने युवाओं को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य की प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच के साथ विकास में योगदान दे रहे हैं। खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर युवा अपनी प्रतिभा और हुनर को निखारें। साथ ही उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी क्षमता का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने की अपील की। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर मेहनत और अभ्यास के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शिक्षा दिनकर, प्रज्ञा खुंटे, शालू डहरिया, सूरजा कश्यप, खुशबू देवांगन, नैतिक गौतम, निहाल पाण्डेय, मंदाकनी श्रीवास, प्रशांत कहरा, शुभम डहरिया एवं सुनील मिलेंद को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सामूहिक नुक्कड़ नाटक के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, चांपा तथा सामूहिक नृत्य के लिए सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक यादव एवं सतीष सिंह ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.