खराब नोट एक्सचेंज करने वाले व्यापारी के घर छापा, बड़ी मात्रा में मिली नकदी, हवाला से जुड़े होने का शक
Updated on
10-05-2024 11:47 AM
भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में स्थित पंतनगर इलाके में रहने वाले 38 वर्षीय कटे-फटे नोट बदलने वाले कारोबारी कैलाश खत्री के निवास पर पुलिस ने गुरुवार रात छापामार कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि आचार संहिता के दौरान व्यापारी के घर लाखों रुपए की नकद राशि रखी हुई है, जिसका वितरण होना है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी प्रियंका शुक्ला अनेक पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं। कटे-फटे नोट बदलने वाले कारोबारी कैलाश खत्री ने कार्रवाई के दौरान रिजर्व बैंक आफ इंडिया का अनुमति पत्र दिखाया, जिसमें उन्हें नोट एक्सचेंज करने के लिए अधिकार दिया हुआ था। पुलिस को आशंका है कि व्यापारी हवाला कारोबार में लिप्त है।
पलंग में रखे थे नोट
व्यापारी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह कटे-फटे नोट एक्सचेंज करने के बाद इन्हें पंजाब नेशनल बैंक में जमा करता आ रहा था। खराब या कटे-फटे नोट एक्सचेंज करने के ऐवज में वह कमीशन लिया करता था। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकद धनराशि बरामद की। पलंग के बाक्स में ये नोट रखे गए थे। इनमें नए नोटों के अलावा पुराने कटे-फटे नोट भी शामिल हैं। पुलिस को एक रुपए से लेकर पांच सौ रुपए तक के नोट की गडि्डयां मिली हैं।
वित्तीय संस्थानों से मांगी रिपोर्ट
पुलिस ने नकद राशि गिनने के बाद दस्तावेज की जांच के लिए संबंधित वित्तीय संस्थानों से सूचना मांगी है। गुरुवार को कार्रवाई देर रात तक जारी रही। शुक्रवार को इस मामले में संबंधित वित्तीय संस्थाओं की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…