ई-रिक्शा लोन के लिए पात्रता क्या है?
- सबसे पहले आप भारतीय होने चाहिए।
- आपकी उम्र 18 से 65 के बीच हो।
- इनकम का कोई निश्चित स्रोत हो।
- लोन के लिए क्रेडिट स्कोर 700 या उससे ऊपर हो।
- आपके पास बैंक खाता हो।
ई-रिक्शा लोन के लिए दस्तावेज क्या चाहिए?
ई-रिक्शा लोन के लिए दस्तावेज में पहचान प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता, पासपोर्ट साइज फोटो समेत अन्य कागजात शामिल हैं।- ई-रिक्शा कितने का आ रहा है?
ई-रिक्शा की कीमत करीब 1.15 लाख रुपये से शुरू होती है। अलग-अलग कंपनियों के हिसाब से इसकी कीमत अलग-अलग हो सकती है। - PM e-Drive से ई रिक्शा के लिए कितना लोन मिल जाएगा?
PM e-Drive से ई रिक्शा के लिए ऑन रोड कीमत का 90 फीसदी तक लोन मिल सकता है। - क्या PM e-Drive पर सब्सिडी भी मिलती है?
हां, PM e-Drive पर सब्सिडी भी मिलती है। - PM e-Drive में इलेक्ट्रिक तीन पहिया के लिए अधिकतम कितनी सब्सिडी मिल सकती है?
PM e-Drive में इलेक्ट्रिक तीन पहिया के लिए अधिकतम 12,500 तक की सब्सिडी मिल सकती है। - ई-रिक्शा लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
ई-रिक्शा लोन के लिए आप संबंधित एजेंसी में जाकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।


