Select Date:

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की कैसे हुई शुरुआत, नाम की पीछे की क्या है वजह, जानिए सबकुछ

Updated on 14-11-2024 01:31 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच 22 नवंबर से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टेस्ट सीरीज को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है। 6 दिसंबर से एडिलेड में दूसरा, 14 दिसंबर से ब्रेस्बेन में तीसरा, 26 दिसंबर से मेलबर्न में चौथा और 3 जनवरी से सिडनी में सीरीज का 5वां मैच खेला जाएगा। आज हम आपको इन सीरीज के इतिहास के बारे में बताएंगे।

1996 में हुई थी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत


वैसे तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1947 से टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच 1996 तक 50 टेस्ट मैच खेले गए थे। फिर 1996 में इसका नाम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी कर दिया गया। सीरीज का नाम भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर के सम्मान में रखा गया है। उस समय टेस्ट क्रिकेट में इन्हीं दो बल्लेबाजों के नाम 10 हजार से ज्यादा रन थे। 1996-1997 में पहला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच दोनों देशों के बीच खेला गया था।

16 में से 10 बार भारतीय टीम रही विजेता


अभी तक दोनों टीमों के बीच 16 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा चुकी है। इसमें भारत ने 10 सीरीज को अपने नाम किया है, जिसमें दो जीत ऑस्ट्रेलिया में है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 5 में जीत हासिल की है। 2003–04 में हुई सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में एक बार ट्रॉफी जीता है। 2014-15 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया ने इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती थी। उसके बार से हुई चार सीरीज में भारत विजेता रहा।

पहली बार सीरीज में होंगे 5 टेस्ट


बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी मुख्यत: 4 मैचों की होती है। पहली बार यह सीरीज 5 मैचों की खेली जाएगी। आखिरी बार 1991-92 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज हुई थी। उसे अपने घर में ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीता था। 1979-80 में एकमात्र बार दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की सीरीज खेली गई थी। भारत ने उस सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की एकमात्र टेस्ट सीरीज जीत थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.