Select Date:

वर्ल्ड कप जीतकर कितनी बढ़ गई हरमनप्रीत कौर की नेटवर्थ? खुल गया राज

Updated on 20-11-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट के लिए 2 नवंबर, 2025, एक कभी ना भुलाने वाली तारीख बन गई है। भारतीय टीम ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में वो इतिहास रचा, जो कभी 25 जून, 1983 को कपिल देव की टीम ने पुरुष क्रिकेट के लिए रचा था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैच में 52 रन से हराकर 52 साल से चला आ रहा वर्ल्ड चैंपियन बनने का ख्वाब पूरा कर लिया। इसके साथ ही टीम में शामिल हर प्लेयर की जिंदगी बदल गई है। एकतरफ उनके ऊपर आईसीसी से लेकर बीसीसीआई तक ने इनामी रकम की बारिश की है, वहीं दूसरी तरफ टीम की ब्रांड वैल्यू भी कई गुना बढ़ गई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में टीम का नेतृत्व करने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर पर तो मार्केट ने ब्रांड एंडोर्समेंट्स की बौछार कर दी है, जिससे उनकी नेटवर्थ महज दो सप्ताह में ही जबरदस्त उछाल आया है।

देश की सबसे पॉपुलर एथलीट्स में हुई शामिल

मिताली राज और झूलन गोस्वामी ने महिला क्रिकेट का सफर जिस मुकाम की तरफ शुरू किया था, हरमनप्रीत कौर ने वर्ल्ड कप जिताकर उसे वहां तक पहुंचा दिया है। इसके चलते WPL में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत अब देश की सबसे पॉपुलर एथलीट्स में शामिल हो गई हैं। इसका असर उनकी कमाई में भी दिखाई दे रहा है।

तीन गुना हो गए हैं अब ब्रांड एंडोर्समेंट

हरमन की मैनेजर नुपूर कश्यप ने महिला टीम इंडिया की कप्तान की कमाई का खुलासा किया है। नुपूर ने PTI से बातचीत में कहा,'वर्ल्ड कप से पहले हरमन के पास 8-10 ब्रांड एंडोर्समेंट्स थे, लेकिन वर्ल्ड कप के बाद उसकी वैल्यू और ब्रांड एंडोर्समेंट्स के नंबर, दोनों में तीन गुना उछाल आया है। अब ऐसे ब्रांड भी उनसे संपर्क कर रहे हैं, जो नॉन-स्पोर्टिंग सेक्टर से आते हैं। यह हरमन की ब्रांड वैल्यू को मिली व्यापक पहचान का संकेत है।

कितनी है हरमनप्रीत कौर की संपत्ति?

नुपूर कश्यप ने यह तो नहीं बताया कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद नए ब्रांड एंडोर्समेंट्स के कारण हरमनप्रीत कौर की संपत्ति कितनी बढ़ गई है, लेकिन उन्होंने इसके तीन गुना होने का संकेत दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ल्ड कप जीतने से पहले 36 साल की हरमनप्रीत के पास करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। अब यह 75 करोड़ नहीं तो कम से कम 50 करोड़ रुपये के तो पार मानी ही जा सकती है।

कैसे होती है हरमनप्रीत की कमाई?

हरमनप्रीत कौर की कमाई का मुख्य स्रोत क्रिकेट ही है। हरमनप्रीत बीसीसीआई के प्लेयर्स कॉन्ट्रेक्ट में ग्रेड-ए यानी टॉप लेयर में हैं, जिसके लिए उन्हें हर साल 50 लाख रुपये की तय रकम मिलती है। इसके अलावा उन्हें एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रुपये और वनडे खेलने के लिए 6 लाख रुपये, जबकि टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये मिलते हैं।

मुंबई इंडियंस देती है हर साल करीब दो करोड़ रुपये

हरमनप्रीत कौर वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम की कप्तान हैं। MI की तरफ से हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को 1.80 करोड़ रुपये सालाना का कांट्रेक्ट WPL 2023 की नीलामी में दिया गया था। हालांकि वर्ल्ड कप जीतने के बाद मुंबई इंडियंस ने अपने प्लेयर्स की रिटेंशन लिस्ट जारी की है, जिसमें हरमन को करीब 38.8% की बढ़ोतरी देते हुए उन्हें 2.5 करोड़ रुपये का कांट्रेक्ट दिया गया है।

पंजाब पुलिस भी देती है हर महीने एक लाख रुपये

हरमनप्रीत कौर पंजाब पुलिस की DSP भी है, जो ग्रेड पे लेवल एल-9 का पद है। इसकी बेसिक सैलरी 53,100 रुपये है और अधिकतम सैलरी 1,67,000 रुपये होती है। हरमनप्रीत कौर हालांकि कई साल से नौकरी में है, फिर भी यदि बेसिक पर ही उनकी कुल सैलरी देखी जाए तो एचआरए, डीए, टीए आदि मिलाकर यह करीब 1,00,000 रुपये महीना बैठता है।

ब्रांड एंडोर्समेंट से भी है करोड़ों की कमाई

हरमनप्रीत कौर के पास देश के टॉप ब्रांड्स का एंडोर्समेंट कॉन्ट्रेक्ट है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ल्ड कप से पहले हरमन एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 10-12 लाख रुपये की रकम लेती थी। उनकी मैनेजर नुपूर ने करीब 10 ब्रांड एंडोर्समेंट वर्ल्ड कप से पहले उनके पास होने का दावा किया है। इस लिहाज से हरमन को करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई इससे हो रही थी। अब नुपूर हरमन की वैल्यू और एंडोर्समेंट कॉन्ट्रेक्ट्स में तीन गुना इजाफा होने की बात कह रही हैं। इससे अंदाजा लगाएं तो अब हरमन को करीब 8-9 करोड़ रुपये की कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.