Select Date:

और कितना बेइज्जत होगे बाबर आजम? पाकिस्तान के हेड कोच ने भी नहीं छोड़ा, स्ट्राइक रेट पर लिए मजे!

Updated on 21-02-2026 12:46 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में 100 से भी ज्यादा रन के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ पाकिस्तान सुपर 8 में क्वालीफाई कर गया था। हालांकि इस मुकाबले में पाकिस्तान के प्रीमियम फास्ट बॉलर शाहीन अफरीदी नहीं खेले थे। दूसरी ओर, बाबर आजम को बल्लेबाजी करने का भी मौका नहीं मिला था। बाबर को नंबर 4 पर भी बैटिंग के लिए नहीं भेजा गया था। पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ 3 विकेट पर 199 रन बनाए थे।

अब सुपर 8 में पाकिस्तान का सामना 21 फरवरी को न्यूजीलैंड से होने वाला है। मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने बाबर आजम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बाबर आजम का स्ट्राइक 100 से भी कम है और इसका अंदाजा बल्लेबाज को है।

माइक हेसन का बाबर आजम पर बड़ा बयान

माइक हेसन ने मीडिया से बात करते हुए कहा ,‘बाबर को बखूबी पता है कि विश्व कप में पावरप्ले में उसका स्ट्राइक रेट सौ से कम है। हमें उससे ऐसा प्रदर्शन नहीं चाहिये।वह मध्यक्रम में अच्छा खेलता है और अमेरिका के खिलाफ हमने देखा। एक बार क्रीज पर जमने के बाद वह स्ट्राइक रेट बढा सकता है।’बता दें कि बाबर आजम का बल्ला इस पूरे टी20 वर्ल्ड कप में काफी ज्यादा खामोश रहा है। उन्होंने 3 मैचों में बल्लेबाजी की है और सिर्फ 66 रन बनाए हैं। उनके स्ट्राइक रेट भी काफी ज्यादा निराशाजनक रहा है।

शाहीन के प्लेइंग 11 से बाहर होने पर क्या बोले हेसन

शाहीन अफरीदी भी काफी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। भारत के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। इसके बाद उनको नामीबिया के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था। उनकी जगह सलमान को मौका मिला था। इसपर हेसन ने कहा, ‘ऐसी बात नहीं है ( शाहीन को बाहर करने और बाबर को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजने का फैसला भारत से हार के कारण लिया गया) । तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा को भी मौका मिलना चाहिये था।’ उन्होंने कहा ,‘यह खिलाड़ियों की भूमिकाओं को लेकर लिया गया फैसला था।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.