Select Date:

रश्मिका और कृति से कितना ज्यादा चार्ज कर रहे शाहिद कपूर

Updated on 14-03-2026 01:45 PM
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ इसका पहला पोस्टर जारी कर दिया। फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। कृति ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फर्स्ट लुक जारी किया। इसमें तीनों स्टार्स की पहली झलक देखने को मिल रही है। मगर क्या जानते हैं कि किसे सबसे ज्यादा फीस मिल रही है? आइए बताते हैं।

दरअसल, फिल्म 'कॉकटेल 2' के फर्स्ट पोस्टर के साथ इसके टीजर का भी ऐलान किया गया। बताया गया कि वह 18 मार्च को थिएटर्स में दिखाया जाएगा। इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग इटली के सिसिली और दिल्ली व उत्तर भारत के कई स्थानों जैसे छतरपुर, गुरुग्राम और दक्षिण दिल्ली में हुई है। इसकी जानकारी कृति सेनन ने खुद दी थी। उन्होंने इटली शेड्यूल रैपअप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है, जिसमें शाहिद कपूर एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। यह एक लव ट्राइएंगल होगी।

'कॉकटेल 2' के कास्ट की फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर ने फिल्म के लिए करीब 35 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वहीं क-ति सेनन और रश्मिका मंदाना को 15-15 करोड़ रुपये दिए गए हैं। ऐसे में दोनों की कमाई में 57.14% का अंतर देखने को मिल रहा है। जैसा कि अक्सर सुनने को मिलता है कि इंडस्ट्री में जेंडर पे-गैप है, वो सही है क्योंकि फिल्मों में हीरो को हीरोइन से कई गुना ज्यादा भुगतान किया जाता है।

'कॉकटेल 2' का 4 फिल्मों से क्लैश

ये फिल्म 19 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। जिसके आगे-पीछे कई बड़ी मूवीज आएंगी। 4 जून को यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स', 12 जून को वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' आएगी। फिर 26 जून को अक्षय कुमार की 'वेलकम टू जंगल' बड़े पर्दे पर उतरेगी। ऐसे में जून महीना काफी क्लैश भरा होगा।

'कॉकटेल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें कि 'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। वर्ल्डवाइड इसने 121.78 करोड़ रुपये कमाए थे। भारत में इसने 71.24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भारत में किया था। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 96.17 करोड़ रुपये था और ओवरसीज कमाई 25.61 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। और इसका बजट 30-45 करोड़ रुपये था।

'कॉकटेल' की कास्ट

साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल' का निर्देशन भी होमी अदजानिया ने किया था। फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म डायना की डेब्यू फिल्म थी। यह फिल्म दोस्ती, प्यार और जटिल रिश्तों की कहानी थी, जो लंदन की पृष्ठभूमि पर बनी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
 28 April 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 18 साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। साल 2008 में शुरू हुए असित मोदी के इस शो में अभी तक ढेरों…
 28 April 2026
अस्सी के दशक में जिस तरह रामानंद सागर की 'रामायण' ने तहलका मचा दिया था, उसी तरह बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' का भी खूब जलवा था। इन दोनों पौराणिक सीरियलों…
 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
Advt.