Select Date:

कैसी रहेगी ईडन गार्डंस की पिच? जानें यहां के मौसम, रिकॉर्ड, लाइव स्ट्रीमिंग और प्लेइंग XI

Updated on 26-04-2025 01:24 PM
कोलकाता: डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 के 44वें मैच में पंजाब किंग्स से टकराएगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस के मैदान पर खेला जाएगा। केकेआर का यह घरेलू मैदान है। इस सीजन में केकेआर और पंजाब किंग्स की टीम दूसरी बार एक दूसरे से टकरा रही है। पहली भिड़ंत पंजाब के घक मुल्लांपुर में हुई थी, जहां केकेआर को लो स्कोरिंग मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब केकेआर के पास पंजाब से उस हार का बदला पूरा करने का मौका है।
वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। अय्यर पिछले सीजन में केकेआर के कप्तान थे और उनकी अगुवाई में टीम ने खिताबी जीत हासिल की थी। ऐसे में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ श्रेयस अय्यर धूम मचाने के लिए बेताब होंगे। हालांकि, केकेआर के पास अब इस सीजन में खोने के लिए ज्यादा कुछ नहीं बचा है। ऐसे में टीम चाहेगी कि पंजाब के खिलाफ वह खुल कर खेले, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं इस मैच के लिए कैसी होगी ईडन गार्डंस कि पिच, क्या है यहां का रिकॉर्ड और मौसम के बारे में।
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डंस के पिच की बात की जाए तो यह बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। पिच से अच्छा बाउंस मिलता है, जिसे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। हालांकि, नई गेंद से पेस बॉलिंग में शुरुआती विकेट मिलने की संभावना रहती है। यही कारण है कि बीच ओवरों में स्पिन गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम हो जाती है। यहां पिच को लेकर वैसे तो लंबे समय से विवाद चल रहा है। मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने स्पिन फ्रेंडली पिच की डिमांड की थी, लेकिन अभी तक के मैचों में तो ऐसा देखने को नहीं मिला है कि स्पिन गेंदबाजों को कुछ खास मदद मिली हो। ऐसे में आज के मैच के लिए पिच को कैसा बनाया किया जाता है यह देखना काफी रोचक होगा। वहीं पिच पर टॉस की बात की जाए तो अधिक जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का निर्णय करती है।
आईपीएल में ईडन गार्डंस का रिकॉर्ड
आईपीएल में कोलकाता के ईडन गार्डंस के मैदान पर रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक यहां कुल 97 मैच खेले जा चुके हैं। इस मुकाबलों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 41 बार जीत हासिल की है। वहीं दूसरी पारी में खेलने वाली टीम ने 56 मैचों पर कब्जा जमाया है। इस मैदान के सर्वोच्च स्कोर की बात करें तो वह 2 विकेट पर 262 कन का है। वहीं लोएस्ट स्कोर 49 रन है। ईडन गार्डंस का सबसे बड़ा टोटल पंजाब किंग्स के ही नाम है। वहीं लोएस्ट के मामले में आरसीबी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.