Select Date:

चेपॉक में कैसा रहेगा पिच का मिजाज? जानें चेन्नई के मौसम का हाल, रिकॉर्ड और प्लेइंग XI

Updated on 25-04-2025 02:25 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 43वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी। इस सीजन में सनराइजर्स और चेन्नई दोनों की हालत एक जैसी है। पांच बार की चैंपियन सीएसके को अब तक 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत मिली है और उसके लिए प्लेऑफ की उम्मीद भी अब लगभग खत्म हो चुकी है।
ऐसा ही कुछ हाल सनराइजर्स हैदराबाद की भी है। सीजन में विस्फोटक शुरुआत करने वाली सनराइजर्स अपने लय से भटकने के बाद ट्रैक पर वापस नहीं लौट पाई है। सनराइजर्स को भी इस सीजन में 8 मैचों में से 6 में हार मिली है। यहां से सनराइजर्स की कोशिश होगी कि वह कम से अपने बचे हुए मैचों में दमदार खेल का प्रदर्शन कर टूर्नामेंट का सुखद अंत करें। ऐसे में आइए जानते हैं इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले के लिए कैसी होगी चेन्नई की पिच, क्या रहेगा मौसम का हाल और क्या है दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड।
चेन्नई बनाम सनराइजर्स, पिच रिपोर्ट
चेपॉक के पिच को लेकर कहा जाता है कि वह गेंदबाजों के लिए मददगार रहा है। खास तौर से यहां स्पिन गेंदबाज बहुत कारगार साबित होते हैं। हालांकि, आईपीएल 2025 में चेपॉक के पिच का मिजाज कुछ अलग देखने को मिला है। खास तौर से पहली पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को इससे काफी मदद मिल रही है। बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना यहां काफी मुश्किल होता है। हालांकि दुधिया रौशनी में पिच शाम को धीरे-धीरे बदलने लगती है। शॉट खेलना आसान हो जाता है। ऐसे में यहां पर टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। आज के मैच में टॉस जीतने वाली टीम की पहली पसंद गेंदबाजी करना हो सकता है।
क्या है चेपॉक और सीएसके-सनराइजर्स का रिकॉर्ड
चेपॉक के मैदान पर आईपीएल मैचों के आंकड़े को देखे तो वह काफी रोचक है। यहां अब तक कुल 89 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 51 बार जीत मिली है। वहीं दूसरी पारी में यह संख्या 38 रनों की है। इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर की बात करें तो वह 5 विकेट पर 246 रन का है जबकि लोएस्ट स्कोर 70 रन का है। चेपॉक में सबसे बड़ा स्कोर 201 रनचेज हुआ है। वहीं आईपीएल में सनराइजर्स और सीएसके के बीच मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 21 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें सीएसके का दबदबा रहा है। सीएसके की टीम ने सनराइजर्स के खिलाफ 15 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि सनराइजर्स सिर्फ 6 मैच ही जीत पाई है।
कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के दौरान मौसम की बात करें तो यह बिल्कुल साफ रहेगा। मैच के समय का तापमान 33 डिग्री रहने की उम्मीद है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा जिसके कारण बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, उमस के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवरों का खेल देखने को मिल सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI-
CSK- शेख रशीद, रचिन रवींद्र/वंश बेदी, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर/सैम कुरेन, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, आर अश्विन।

SRH- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, राहुल चाहर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.