मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ... नहीं रही कप्तानी, फिर भी रोहित शर्मा का जुनून देखिए
Updated on
08-10-2025 02:24 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए जब 04 अक्टूबर को टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान किया गया, तब उसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिला था। ये बदलाव था रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया जाना। फैंस बीसीसीआई के इस फैसले के बाद काफी निराश दिखे। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया काफी अच्छा कर रही थी, इसके बाद भी कप्तानी उनसे छीन ली गई। फैंस उसके बाद से रोहित शर्मा के एक रिएक्शन का इंतजार कर रहे थे। अब रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर अपना पहला रिएक्शन दिया है।
रोहित शर्मा ने कही ये बात
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी एक अवॉर्ड शो में पहुंचे थे। जहां रोहित शर्मा भी मौजूद थे। इस शो के दौरान रोहित शर्मा से जब ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर सवाल पूछा गया। तब रोहित शर्मा ने कहा कि 'ऑस्ट्रेलिया ने हमारे खिलाफ हर बार एक अलग चुनौती पेश की है। वहां कई बार खेलने के बाद, मैं समझता हूं कि क्या उम्मीद करनी चाहिए। उम्मीद है कि हम वहां जाकर वही कर पाएंगे जो भारतीय टीम से अपेक्षित है और परिणाम अपने पक्ष में कर पाएंगे।'
ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड दमदार
रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमेशा से पसंद आता है। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रलिया में वनडे मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में कुल 30 वनडे मैच खेले हैं। जहां उन्होंने 53.12 की औसत और 90.58 की स्ट्राइक रेट से 1328 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा ने पांच शतक भी जड़े हैं। ऐसे में रोहित को वहां खेलते हुए देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। रोहित 6 सालों के बाद ऑस्ट्रेलिया में कोई वनडे मैच खेलने जा रहे हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…