Select Date:

मेडल मिल सकता था, वो इगो पर ले गए... विनेश फोगाट ने ओलंपिक पर तोड़ी चुप्पी, बीजेपी पर लगाए बड़े आरोप

Updated on 09-09-2024 04:25 PM
नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पार्टी ने उन्हें जुलाना से टिकट भी दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस ओलंपिक में मेडल न जीत पाने के लिए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विनेश का कहना है कि बीजेपी ने जानबूझकर उन्हें ओलंपिक में मदद नहीं की क्योंकि बीजेपी नेताओं को लगा कि मेडल देश का नहीं, विनेश का है। 50 किग्रा कैटेगरी में खेलने वाली विनेश को 100 ग्राम ज्यादा वजन होने की वजह से डिक्वालिफाई कर दिया गया था।

भारतीय दल ने नहीं की मदद


विनेश फोगाट ने एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पेरिस ओलंपिक के दौरान उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें एक इंटरनेशनल लेवल की खिलाड़ी ने बताया कि उनके पास कानूनी विकल्प मौजूद थे, लेकिन भारतीय दल ने उनकी कोई मदद नहीं की। विनेश ने कहा, 'जब हम प्रोटेस्ट कर रहे थे तो हमारी एक फ्रेंड है, जो इंटरनेशनल लेवल पर स्पोर्ट्स में जानकारी रखती हैं, उन्होंने मुझे अप्रोच किया था कि ऐसी-ऐसी चीजें हैं। भारतीय दल के लोग बाद में ग्रुप में आए।'

सही तरीके से नहीं लड़ी गई लड़ाई


विनेश फोगाट का मानना है कि अगर सही तरीके से कानूनी लड़ाई लड़ी जाती तो उन्हें मेडल मिल सकता था। उन्होंने कहा, 'ये देश का दुर्भाग्य है। वो इतना इगो पर ले गए कि ये मेडल मेरा था लेकिन ये मेरा नहीं देश का मेडल था। देश चाहता तो मेडल ला सकता था लेकिन वो नहीं लेकर आए।

विनेश ने आगे आरोप लगाया कि बीजेपी ने उनसे बदला लेने के लिए ऐसा किया है। विनेश ने कहा, 'बीजेपी वाले सोच रहे हैं कि वो तो विनेश का मेडल था। तभी तो मुझसे बदला लेने के लिए इतना सबकुछ किया है। बीजेपी वालों ने मुझसे बदला लेने के लिए ये सब किया है। कोई सहायता नहीं मिली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.