Select Date:

'मेरे हाथ में दो कोहनियां हैं!' पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक का बड़ा खुलासा, एमएस धोनी की फिल्म ने ऐसे बदली किस्मत

Updated on 12-02-2026 01:12 PM
कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ मिली जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप-ए की अंक तालिका में टॉप पर मौजूद है। लेकिन इस जीत से ज्यादा चर्चा पाकिस्तान के नए मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक की हो रही है। अपनी घातक गेंदबाजी और विवादित एक्शन के कारण सुर्खियों में आए तारिक ने अब अपनी शारीरिक बनावट को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

उस्मान तारिक का चौंकाने वाला दावा

अमेरिका के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने वाले उस्मान तारिक पर एक बार फिर चकिंग के आरोप लग रहे हैं। इन आरोपों का जवाब देते हुए तारिक ने अपनी सफाई में कहा कि उनके हाथ का मुड़ा होना कोई तकनीकी खामी नहीं बल्कि एक बायोलॉजिकल समस्या है। तारिक ने खुलासा किया, 'मेरे हाथ में दो कोहनियां हैं। मेरा हाथ प्राकृतिक रूप से मुड़ता है। मैंने इसकी जांच करवाई है और मुझे क्लीन चिट मिल चुकी है। लोगों को लगता है कि मैं जानबूझकर हाथ मोड़ता हूं, लेकिन यह मेरी शारीरिक बनावट है।' इस दावे ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

धोनी की फिल्म ने बदली जिंदगी

उस्मान तारिक के क्रिकेटर बनने की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनके चचेरे भाई हसीब उर रहमान के अनुसार, तारिक ने क्रिकेट छोड़ दिया था, लेकिन भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी पर बनी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' देखने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। फिल्म का वह सीन जहां धोनी ट्रेन पकड़कर अपने सपनों की ओर लौटते हैं, उसने तारिक को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने भी वापस मैदान पर उतरने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने नौशेरा की एक अकादमी ज्वाइन की और इफ्तिखार अहमद के नेट बॉलर के रूप में अपनी पहचान बनाई।

भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने किया समर्थन

उस्मान के रन-अप के दौरान गेंद फेंकने से पहले रुकने के अंदाज पर भारत के पूर्व क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने सवाल उठाए थे। उन्होंने इसकी तुलना फुटबॉल के पेनल्टी नियमों से की थी। हालांकि, भारतीय दिग्गज आर अश्विन उस्मान के बचाव में मजबूती से खड़े नजर आए। अश्विन ने तर्क दिया कि यदि बल्लेबाज बिना बताए स्विच हिट या रिवर्स खेल सकता है, तो पाबंदियां सिर्फ गेंदबाजों पर ही क्यों? अश्विन ने तो यहां तक कह दिया कि आईसीसी को पहले वह नियम बदलना चाहिए जिसमें गेंदबाज को हाथ बदलने के लिए अंपायर को सूचित करना पड़ता है।

शानदार फॉर्म में है पाकिस्तान

साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने 190 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में उस्मान तारिक की फिरकी के जादू ने अमेरिका को 158/8 पर ही रोक दिया। उन्होंने इस मुकाबले में 3 अहम विकेट झटके। 30 रनों की इस जीत के साथ पाकिस्तान अब ग्रुप में नंबर-1 पर है, लेकिन उस्मान तारिक का एक्शन आने वाले मैचों में भी चर्चा और विवाद का केंद्र बना रह सकता है। उनकी टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ इस ग्रुप का सबसे बड़ा मुकाबला खेलना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.