मुझे रिगरेट होता है मैंने... लियोनेल मेसी को किस चीज का पछतावा? फुटबॉल लीजेंड ने किया बड़ा खुलासा
Updated on
26-02-2026 11:55 AM
नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं है। उसे भी मेसी के बारे में पता होगा। कुछ इस तरह दुनियाभर में मेसी का क्रेज है। भारत में भी मेसी के कई हजारों फैंस हैं। हाल ही में जब अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी इंडिया टूर पर आए थे तो उनके फैंस से स्टेडियम खचाखच भर गए थे।
आज की डेट में मेसी के पास सब कुछ है। उनको अपने फुटबॉल करियर में आपार सफलता मिली। बेशुमार दौलत है। फैमिली है, घर है, गाड़ी है। दुनिया की हर एक चीज उनके पास है, जो वो चाहते हैं। इसके बावजूद मेसी को एक पछतावा है। वो पछतावा है इंग्लिश न सीखने का। इसका खुलासा दिग्गज खिलाड़ी ने खुद किया है।
लियोनेल मेसी ने किया बड़ा खुलासा
मीरो दे अतरास पर बातचीत करते हुए मेसी ने कहा, 'मैं काफी चीजें रिगरेट करता हूं। बचपन में इंग्लिश न सीखना। मेरे पास इतना समय था कि मैं कम से कम इंग्लिश सीख सकता था। लेकिन मैंने नहीं सीखी। मुझे इसका काफी पछतावा है।' उन्होंने आगे कहा,'मेरी जिंदगी में कुछ ऐसे पल आए जब मैं महान हस्तियों के साथ था और उनसे बात कर सकता था। लेकिन मैंने खुद को आधा अज्ञानी पाया। मैं हमेशा सोचता हूं कि मैं बेवकूफ हूं, मैंने कैसे अपना समय बर्बाद कर दिया।'
बच्चों को इसका फायदा उठाने के लिए कहते हैं
लियोनेल मेसी ने आगे अपने बयान में इस बात का भी खुलासा किया कि वह अपने बच्चों को एजुकेशन का फायदा उठाने के लिए कहते हैं जो उन्हें मिल रही है। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा अपने बच्चों को इसका एडवांटेज उठाने के लिए कहता हूं। वह मुझसे अलग परिस्थिति में हैं। हालांकि मुझे कभी किसी चीज की कमी नहीं हुई।'
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…