सचिन की बात मान कर मैं पछताया! राहुल द्रविड़ के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ? अश्विन से शेयर की अपनी बात!
Updated on
23-08-2025 04:47 PM
नई दिल्ली: राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट के दो महान बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। दोनों ने लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। राहुल द्रविड़ आगे चलकर टीम इंडिया के कोच भी बने। द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम को खूब सफलता मिली और आज भी कई खिलाड़ी उनसे सलाह लेते हैं, लेकिन खुद राहुल द्रविड़ एक खिलाड़ी के तौर पर सचिन से सलाह लेने को लेकर एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिससे उनको पछताना पड़ गया था।
दरअसल हाल ही में द्रविड़ भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्र अश्विन के साथ एक इंटरव्यू में साथ बैठे थे। इस दौरान राहुल द्रविड़ ने अपने करियर की एक घटना को याद करते हुए एक बताया कि सचिन तेंदलुकर की बात मान कर उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी थी। ये घटना साल 2011 में भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे की है।
राहुल द्रविड़ ने क्या कहा? अश्विन के साथ एक इंटरव्यू में द्रविड़ ने कहा कि उन्हें एक बार 2011 के इंग्लैंड दौरे पर आउट दिए जाने के बाद डीआरएस का उपयोग नहीं करने का पछतावा है। यहां तक कि तेंदुलकर ने भी द्रविड़ को डीआरएस का उपयोग नहीं करने की सलाह दी थी। उन्होंने बाद में जब रिप्ले देखा तो वे आउट नहीं थे। इसके बाद उन्हें अपने फैसले पर बहुत दुख हुआ।
अश्विन के साथ बातचीत में द्रविड़ ने कहा, 'एक बार मुझे डीआरएस का उपयोग न करने का पछतावा हुआ था। यह 2011 के इंग्लैंड दौरे के दौरान एजबेस्टन टेस्ट में था। मैंने जिमी एंडरसन को ड्राइव किया, और मुझे एक 'टक' जैसी आवाज सुनाई दी, लेकिन मुझे बल्ले पर कुछ भी महसूस नहीं हुआ। कभी-कभी एक बल्लेबाज के रूप में, आप जानते हैं, आप इसे महसूस करते हैं। एक जोरदार आवाज थी, लेकिन मुझे बल्ले पर कुछ भी महसूस नहीं हुआ।'
रिप्ले में नॉटआउट थे राहुल द्रविड़ उस मैच में द्रविड़ को ऑस्ट्रेलियाई अंपायर साइमन टौफेल ने कॉट बिहाइंड दिया था और दूसरे छोर पर तेंदुलकर के साथ बातचीत के बाद उन्होंने फैसले को चुनौती नहीं देने का फैसला किया। द्रविड़ ने कहा, 'एक आवाज जरूर आई थी और साइमन टौफेल एक सम्मानित और अच्छे अंपायर थे। जब वह आपको फैसले देते थे तो आप वास्तव में उन्हें ज्यादा चुनौती नहीं देते थे। उन्होंने मुझे आउट दिया और मैं सचिन के पास गया और कहा कि मुझे कुछ भी महसूस नहीं हुआ।'
उन्होंने कहा, 'मैंने सचिन के पास जाकर जब पूछा तो उन्होंने कहा कि बहुत शोर था यार राहुल, मुझे लगता है कि तुमने उसे मारा था।' इसके बाद मैंने भी सोचा कि शायद ये उन चीजों में से एक थी क्योंकि मैंने भी शोर सुना था।' ड्रेसिंग रूम में लौटने और रिप्ले देखने पर द्रविड़ को पता चला कि वह गेंद बल्ले से पूरी तरह से चूक गई थी और जो आवाज आई थी वह उनके जूते की डोरी से बल्ले के टकराने के कारण हुआ था।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…