'1000 में एक थी मैं, फूट-फूटकर रोती थी, 2003 विश्व कप विनाशकारी अनुभव' महिला एंकर का यूं छलका दर्द
Updated on
11-09-2025 02:25 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट होस्ट करना किसी भी एंकर के लिए गौरव की बात होती है। हजारों-लाखों के फैंस के बीच चमक-दमक से हर कोई छा जाना चाहता है। हालांकि, समय-समय पर इस लैविश लाइफ के पीछे की वो सच्चाई सामने आती है, जो कई बार खौफनाक होती है। भारतीय टीवी इंडस्ट्री में बड़ी नाम मंदिरा बेदी ने एक ऐसे ही सच से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्हें जब 2003 शुरुआत में परेशानी हुई थी और वह फूट-फूटकर रोती थीं। 1000 लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट लिया गया था और वह उनमें से इकलौती चुनी गई थीं।
एक इंटरव्यू में शांति और औरत सहित तमाम टीवी शो में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी मंदिरा बेदी ने बताया कि क्रिकेट उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा। उसने उनका करियर बदल दिया। उन्होंने बताया कि टीवी में एक्टिंग करने के बाद वह कुछ ही समय में ऊब गई थीं। यही वजह है कि जब 2003 विश्व कप होस्ट करने का मौका मिला तो उन्होंने तुरंत लपक लिया। वह कुछ अलग करना चाहती थीं। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि शुरुआती सप्ताह विनाशकारी अनुभव वाले थे।
उन्होंने बताया कि कड़वे अनुभव के बावजूद हार नहीं मानी और कुछ ही समय में वह हर किसी की फेवरिट हो गईं। उन्होंने बताया कि 2003 विश्व कप होस्ट करने का मौका मिलने से पहले ब्रॉडकास्टर्स ने 1000 लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट लिया था। फिटनेस फ्रीक मानी जाने वाली मंदिरा पहली महिला क्रिकेट एंकर थीं। उन्होंने कहा- मेरा पहला रिएक्शन हां था, लेकिन इसके बाद बहुत-सी चीजें हुईं। उन लोगों ने 1000 लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट लिया था। 3 स्क्रीन टेस्ट के बाद मेरा सिलेक्शन हुआ।
उन्होंने लीजेंड्स के साथ बैठकर शो होस्ट करने का अपना अनुभव बताते हुए कहा- यह मायने नहीं रखता कि आप कितनी तैयारी करके आते हैं। यह विनाशकारी अनुभव था। मेरे दिमाग में काफी कुछ चल रहा था। सोच रही थी कि यह क्रिकेट है। भारत में इसकी भयंकर फैन फॉलोइंग है। लाइव टीवी पर जो कुछ आप बोल देंगी वो वापस नहीं हो सकता। मैं बहुत नर्वस थी। हर शो के बाद सिर झुकाकर रोती थी। मैं सिर्फ शो में दिखावे की हंसी हंस रही थी।
साथ ही उन्होंने बताया कि चैनल की ओर से काफी मदद मिली। चैनल ने कॉन्फिडेंस दिया। चैनल की ओर से कहा कि आप कमेंटेटर नहीं हैं। जाइए और फन करिए। आप जो कुछ पूछना चाहती हैं पूछिए। कुछ भी अलग नहीं है। चैनल से मिले सपोर्ट के बाद मैं लाइव गई। हालांकि, उससे पहले मुझे कहा किया था कि वह कितनी मूर्ख है, वह जो भी बोलती है, उसमें एक भी शब्द समझदारी भरा नहीं है। बाद में यह भी सुना कि उसे पैनल में पाकर कितनी खुशी होती है, वह पैनल को और अधिक मजेदार बना देती है। कुछ हफ्तों के दौरान बहुत से लोगों के विचार बदल गए। बता दें कि 2003 विश्व कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। भारतीय टीम को दिल तोड़ने वाली हार मिली थी।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…