Select Date:

सुशासन शिविर में श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मछली जाल और नवीन पेंशन का मिल रहा तत्काल लाभ

Updated on 29-05-2026 01:47 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम केड़ार में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया गया, जहां भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने पंजीयन काउंटर में अपनी मांग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। जिले के अधिकारियों ने मंच के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में दिशा आदर्श स्व सहायता समूह द्वारा ब्रेड एवं विभिन्न छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया गया, जहां ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की। शिविर में विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 7 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को श्रम कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 आयुष्मान कार्ड एवं 2 फूड बॉक्स, कृषि विभाग द्वारा उन्नत बीज एवं हरिखाद का वितरण, मत्स्य पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आइस बॉक्स, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत 8 हितग्राहियों को नवीन पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र, महिला स्व सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं आजीविका मिशन के लिए 6 लखपति दीदियों को चेक वितरित किए गए, वहीं 5 लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा  योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाए गए। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, एसडीएम वर्षा बंसल, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, जनपद पंचायत सीईओ पटेल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.