देशों का नाम नहीं
टॉमी पिगॉट ने कहा कि यह नीति सुरक्षा को लेकर व्यापक सोच को दिखाती है। ट्रंप प्रशासन देश को उन विदेशी नागरिकों से बचाएगा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं। हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया कि सबसे ज्यादा वीजा किन देशों के लोगों के रद्द किए गए या इनमें कितने पर्यटक, छात्र या लंबे समय से रहने वाले लोग शामिल थे।यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब वीजा नीति ट्रंप प्रशासन की घरेलू और विदेश नीति का एक अहम मुद्दा बन चुकी है। अमेरिकी कानून के तहत सरकार को यह अधिकार है कि अगर किसी विदेशी नागरिक को अयोग्य माना जाए या उससे सुरक्षा संबंधी खतरा हो, तो उसका वीजा रद्द किया जा सकता है।


