भारत की क्यों लगी नजर
तुर्की के बांग्लादेश को मिलिट्री हार्डवेयर सप्लाई करने और ढाका में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिशों पर भारत की नजर लगी हुई है। दरअसल भारत की अपने पूर्वी बॉर्डर को लेकर सुरक्षा चिंताएं हैं। तुर्की और पाकिस्तान का अपने खिलाफ गठजोड़ ऑपरेशन सिंदूर के समय साफतौर पर भारत देख चुका है।तुर्की और पाकिस्तान को अगर बांग्लादेश में पैर जमाने का मौका मिलता है तो भारत के बॉर्डर क्षेत्रों में गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान की बांग्लादेश बॉर्डर से भारत के लिए परेशानी पैदा करने का मंसूबा किसी से छुपा नहीं है। तुर्की का साथ इसे भारत के लिए खतरनाक बना सकता है।


