बैरागढ़ में रात को पांच घंटे बिजली गुल, गर्मी से परेशान लोगों में फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे
Updated on
24-05-2024 12:05 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में बिजली से संबंधित शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा है। बीती रात लगातार दूसरे दिन करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इस वजह से आधे से अधिक उपनगर में अंधेरा छाया रहा। इससे भीषण गर्मी में परेशान नागरिकों के सब्र का बांध टूट गया और वे घरों से बाहर निकल आए तथा बिजली कंपनी के दफ्तर पर प्रदर्शन किया गया।गौरतलब है कि पिछले तीन-चार दिन से गर्मी बढ़ाने के साथ ही बिजली की खपत बढ़ गई है। लोड बढ़ाने के साथ ही बिजली कंपनी के ट्रांसफार्मर खराब होते जा रहे हैं। गुरुवार रात को बुढ़ाखेड़ा सब स्टेशन में अचानक खराबी आ गई। इसे सुधारने के लिए स्थानीय स्तर पर अमला ठीक पहुंचा, लेकिन खराबी ठीक नहीं हो सकी। रात को एक बजे के बाद एचटी लाइन का अमला सुधार कार्य करने पहुंचा। उसे भी सुधार कार्य करने में काफी समय लग गया। इस दौरान गर्मी से परेशान नगर घरों से बाहर निकल आए।
बिजली कंपनी मुर्दाबाद के नारे लगे
बैरागढ़ थाने के निकट स्थित बिजली कंपनी के दफ्तर पर पहुंचकर लोगों ने प्रदर्शन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। वन ट्री हिल्स में पार्षद राजेश हिंगोरानी के निवास के बाहर भी लोगों ने प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि मेंटेनेंस न होने की वजह से बैरागढ़ में मामूली गर्मी में और हवा चलने पर बिजली बंद हो रही है। शिकायतों का समाधान भी नहीं हो पा रहा है। इससे जनता में आक्रोश है। कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने सुधार कार्य के लिए अमला बढ़ाने की मांग की है। ज्ञानचंदानी ने देर रात को बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…