एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने दिए जांच के आदेश
इस पूरे मामले के तूल पकड़ने और वीडियो के सामने आने के बाद मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया पर दिख रहे वीडियो की पूरी गंभीरता से जांच कराई जा रही। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अगर जांच में ये वीडियो पूरी तरह सही पाया जाता है और ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी द्वारा आचरण नियमों (कंडक्ट रूल्स) का उल्लंघन प्रमाणित होता है, तो संबंधित दारोगा के खिलाफ नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।वर्दी में दारोगा द्वारा तलवार चलाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद से जिला पुलिस महकमे के भीतर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच यह मामला कौतूहल और बहस का विषय बन गया है कि ड्यूटी पर तैनात रहते हुए ऐसा करना कितना जायज है।


