नई दिल्ली: अमेरिका से कल रात एक अच्छी खबर आई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने ईरान के खिलाफ शिड्यूल्ड स्ट्राइक को कैंसिल कर दिया। इसके बाद इंटरनेशनल क्रूड ऑयल मार्केट में भाव घट गए। बाजार में मानक ब्रेंट क्रूड के दाम करीब डेढ़ फीसदी घट गए। पर अपने देश में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार, 12 जून 2026 को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया।
पिछले महीने 4 बार बढ़े हैं दाम
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीतने के बाद ही पेट्रोलियम कंपनियां बीते मई महीने में चार बार दाम बढ़ा चुकी है। ऐसा महज 11 दिनों में हुआ है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था। उसके बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
4 महानगरों में पेट्रोल का दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।
डीजल की कीमत क्या है
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।
नरम पड़ा क्रूड ऑयल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने ईरान के खिलाफ शिड्यूल्ड स्ट्राइक कैंसिल करने की घोषणा की। इसके बाद कच्चे तेल के भाव में नरमी दिखी। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में क्रूड ऑयल के दाम घट गए। सुबह छह बजे ब्रेंट क्रूड के दाम में 1.49 फीसदी या 1.35 डॉलर प्रति बैरल की कमी दिख रही थी। इस समय इसका भाव 89.03 डॉलर प्रति बैरल दिख रहा थी। इसी तरह डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में भी 1.61 फीसदी की कमी दिख रही थी। उस समय यह $86.30 प्रति बैरल पर ट्रेड होता दिख रहा था।
ऐसे चेक करें भाव
पेट्रोल-डीजल के भाव जब भी बदलते हैं, तब सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE के बाद स्पेस देकर अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट से दुनिया में तेल की सप्लाई टाइट हुई है। इसे देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने इंडस्ट्रियल, कमर्शियल…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2019-20 सीरीज-I के लिए प्रीमेच्योर रिडेम्पशन (समय से पूर्व निकासी) की कीमतों की घोषणा कर दी है। इस योजना…
नई दिल्ली: अमेरिका से कल रात एक अच्छी खबर आई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने ईरान के खिलाफ शिड्यूल्ड स्ट्राइक को कैंसिल कर दिया। इसके बाद इंटरनेशनल क्रूड…
नई दिल्ली: नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा है कि विदेशों में पर्यटन मार्केटिंग बजट में भारी कटौती करने के भारत के फैसले से विदेशी पर्यटकों की…
मुंबई: आज हम आपको ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जो बोनस देने वाली है। जी हां, बेंगलुरु की रियल एस्टेट डेवलपर ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) बोनस शेयर…
नई दिल्ली: गोपाल सिंह 'SDM चायवाला' के नाम से मशहूर हैं। उनका स्टॉल कोटा के जवाहर नगर इलाके में एलन समुन्नत बिल्डिंग के ठीक सामने लगता है। कभी वह सिविल…