Select Date:

पाकिस्तान में 25 लाख के लिए 3 साल की बच्ची की 60 साल के जीजा से शादी, मचा बवाल, पिता अरेस्‍ट

Updated on 28-09-2026 11:40 AM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रुपयों के बदले तीन साल की लड़की की शादी का मामला सामने आया है। ट्राइबल इलाके से घटना के सामने आने के बाद ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि दुनियाभर में सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना हो रही है। बवाल मचने के बाद स्थानीय पुलिस एक्टिव हुई है। पुलिस ने बच्ची के पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने एक पुरानी परंपरा के तहत बेटी की शादी तय की थी। जिससे शादी तय की गई थी, वह रिश्ते में लड़की का जीजा है।

बलूचिस्तान के रहने वाले अब्दुल बाकी ने अपनी 3 साल की बेटी के बदले में 60 साल के सलाहुद्दीन से 25 लाख पाकिस्तान रुपए लेना तय किया था। यह वालवार (दुल्हन की कीमत) नाम की इस क्षेत्र की पुरानी प्रथा के तहत किया गया था। पश्तो समुदाय की एक पुरानी पारंपरिक रस्म है, जिसमें दूल्हा या उसका परिवार दुल्हन के परिवार को पैसे देता है।

लड़की का पिता गिरफ्तार

पुलिस ने बताया है कि घटना की जानकारी होने पर लड़की के पिता अब्दुल बाकी को सीमावर्ती शहर चमन में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 60 साल का सलाहुद्दीन अभी फरार है। स्थानीय मीडिया में बताया गया है कि यह अजीब शादी अभी सिर्फ कागजों पर थी क्योंकि पूरी रकम का भुगतान नहीं किया गया था। इससे पहले ही ये मामला स्थानीय मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जानकारी में आ गया।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने खुद इस मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे औपचारिक शिकायत का इंतजार किए बिना कार्रवाई करें। बलूचिस्तान पुलिस में जेंडर मामलों के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल इसरार अहमद ने बताया कि तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की और उसकी मां पुलिस की सुरक्षा में हैं। सलाहुद्दीन की गिरफ्तारी की कोशिश हो रही है।

सलाहुद्दीन पर पहली पत्नी की हत्या का आरोप

पीड़ित लड़की की बहन की शादी सलाहुद्दीन के बेटे से हुई थी। आरोप है कि उसने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। हाल ही में उसने अपने ससुर से छोटी बेटी की शादी करने को कहा। इसके लिए उसने एक पुरानी परंपरा का सहारा लिया और 25 लाख में चीजें तय कर लीं।

बलूचिस्तान में बाल विवाह गैर-कानूनी है। 'बलूचिस्तान बाल विवाह रोकथाम अधिनियम' के तहत शादी के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल तय है। इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर किसी व्यक्ति को तीन साल की जेल और 1,00,000 से 2,00,000 पाकिस्तानी रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रुपयों के बदले तीन साल की लड़की की शादी का मामला सामने आया है। ट्राइबल इलाके से घटना के सामने आने के बाद ना…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती (28 सितंबर) के मौके पर पाकिस्तान से एक अच्छी खबर आई है। पाकिस्तानी सरकार फैसलाबाद के बंगा में भगत सिंह का स्मारक बनाने…
 28 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद: चीन पाकिस्तान के एस्ट्रोनॉट को अंतरिक्ष में भेजने जा रहा है। ऐसा पहली बार होगा जब पाकिस्तान के एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष की सैर करने वाले हैं। अपनी 'स्पेस डिप्लोमेसी' का…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: शनिवार को अमेरिका ने कहा कि वह भारत की भारी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रहा है। यह बयान तब आया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व डिप्लोमेट अब्दुल बासित ने कश्मीर और सिंधु जल संधि को लेकर शहबाज सरकार से अपना रवैया बदलने को कहा है। उन्होंने कहा है कि सिंधु जल…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
Advt.