Select Date:

50 करोड़ की रंगदारी मामले में पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार

Updated on 27-09-2026 03:22 PM

रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में शोएब से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को पिछले दिनों एक नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की। इसके बाद कुकरेजा ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ACCU और तेलीबांधा पुलिस ने शुरू की जांच
शिकायत के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU), सेंट्रल जोन ACP और तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को जांजगीर-चांपा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

पुलिस पूछताछ में उक्त आरोपी से शोएब ढेबर का नाम सामने आने की बात कही जा रही है। इसके बाद पुलिस ने मामले में मिले तथ्यों और जांच के आधार पर शनिवार देर रात शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया।

फोन करवाने के आरोप की भी जांच
पुलिस अब शोएब ढेबर से कथित रंगदारी मांगने और धमकी भरे कॉल से जुड़े पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कथित धमकी भरे कॉल की पूरी कड़ी क्या है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार किए गए युवक और शोएब ढेबर के बीच क्या संबंध था तथा कांग्रेस नेता को धमकी देने के पीछे वास्तविक भूमिका किसकी थी।

एजाज ढेबर को भी मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व महापौर एजाज ढेबर को भी लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कथित धमकी भरा फोन आने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं।

फिलहाल पुलिस शोएब ढेबर से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका को लेकर जानकारी साझा कर सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.