व्यापारी को धमकाकर वसूली के मामले में बैरागढ़ थाने के हवलदार सहित चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Updated on
25-05-2024 10:44 AM
भोपाल। शहर के बैरागढ़ थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों को डीसीपी ने लाइन हाजिर कर दिया हैं। इन चारों पुलिसकर्मियों पर झूठे केस में फंसाने की एवज में व्यापारी से एक लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। घटना के बाद व्यापारी ने डीसीपी को लिखित शिकायत की थी। साथ ही लिखा था कि यदि उसे परेशान किया गया तो वह खुदकुशी कर लेगा।
थाने ले जाकर धमकाया
जानकारी के अनुसार बैरागढ़ निवासी विनय खूबचंदानी निजी काम करते हैं। बुधवार को उनके घर पर कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें कई रिश्तेदार भी मौजूद थे। रात के समय पर घर के सामने खड़ी अपनी कार में बैठे थे, तभी थाने के प्रधान आरक्षक दीपक गुरुवानी, आरक्षक अर्जुन वर्मा, आरक्षक तरुण गौर और आरक्षक सरवर विश्वकर्मा वहां पहुंचे और अपने साथ थाने ले गए। कुछ देर तक थाने में बिठाने के बाद वह उनपर सट्टा खेलने का आरोप लगाने लगे। विनय ने जब बताया कि वह इस कारोबार से दूर हैं, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। उसके बाद एक लाख रुपये लेने के बाद ही उन्हें थाने से जाने दिया। घटना के बाद विनय ने चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ डीसीपी को आवेदन दिया था। डीसीपी ने मामले की जांच बैरागढ़ एसीपी को दी थी। एसीपी ने जांच करते हुए एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया है।
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…