जिस मैच में फ्लॉप हुए ऋषभ पंत वहां ध्रुव जुरेल ने ठोका तगड़ा शतक... साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले पलट ना जाए खेल
Updated on
07-11-2025 12:35 PM
ध्रुव जुरेल के शानदार शतक की मदद से भारत ए ने शीर्षक्रम की नाकामी से उबरते हुए दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के पहले दिन बृहस्पतिवार को 255 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर भारत ए ने 7 विकेट 126 रन पर गंवा दिए थे लेकिन जुरेल (नाबाद 132) और कुलदीप यादव (20) ने आठवें विकेट के लिये 79 रन की साझेदारी की।
ध्रुव जुरेल की शानदार पारी
ध्रुव जुरेल ने 175 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 126 रन की पारी खेली जबकि कुलदीप ने अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना किया। जुरेल ने ऑफ स्पिनर प्रेनेलान सुब्रायेन को लांग आन पर शानदार छक्का जड़ा। इसके बाद इसी गेंदबाज को स्लॉग स्वीप पर छक्का लगाया।
7 पारियों में तीसरा शतक
उन्होंने वान वूरेन की गेंद पर एक रन लेकर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में चौथा शतक पूरा किया। पिछली 7 पारियों में यह उनका तीसरा शतक है। उन्होंने आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लखनऊ में और वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में शतक बनाया था। इससे पहले साइ सुदर्शन (17), केएल राहुल (19) और कप्तान ऋषभ पंत (24) सस्ते में आउट हो गए।
क्या साउथ अफ्रीका सीरीज में मिलेगा मौका?
ऋषभ पंत चोट के चलते जब भारतीय टेस्ट टीम से बाहर थे तो उस वक्त ध्रुव जुरेल ही टीम इंडिया में विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस बीच जुरेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल का शतक भी ठोका। लेकिन अब चूंकि पंत वापस लौट चुके तो ऐसे में जुरेल को प्लेइंग 11 से बाहर भी रहना पड़ सकता है।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…