शहबाज शरीफ का भाषण
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना भाषण दिया है। इस दौरान खासतौर से भारत को उन्होंने निशाने पर रखा। कश्मीर पर उन्होंने कहा कि भारत की ओर से कश्मीर में ज्यादती हो रही है और मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। ऐसे में यूएन के तय नियमों से इस मुद्दे को हल किया जाए।पाकिस्तान के पीएम ने सिंधु जल संधि पर बोलते हुए कहा कि ये मुद्दा साउथ एशिया में बड़े तनाव का सबब बन सकता है। भारत की ओर से पाकिस्तान का पानी रोकने की कोशिश सही नहीं है। अगर भारत की ओर से पाकिस्तान का पानी रोका जाता है तो फिर पाकिस्तान इसे एक्ट ऑफ (युद्ध की कार्रवाई) मानते हुए अपनी जवाबी कार्रवाई करेगा।


