'भारत ने 13 लोगों को जबरन धकेला', बांग्लादेश की BGB का BSF पर आरोप, अब 'नो मैन्स लैंड' में फंसे सभी
Updated on
02-06-2026 04:48 PM
ढाका: बांग्लादेश ने भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) पर 13 अवैध घुसपैठियों को जबरन उसकी सीमा में धकेलने का आरोप लगाया है। बांग्लादेश की सीमा की निगरानी करने वाले बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) ने कहा है कि BSF ने 13 लोगों को जशोर के शारशा उपजिला में सादीपुर की सीमा के रास्ते बांग्लादेश में धकेलने की कोशिश की है। BGB ने आगे कहा कि उसने तुरंत ऐक्शन लेते हुए इस समूह को देश में घुसने से रोक दिया है।
नो मैन्स लैंड में फंसे 13 लोग
बीजीबी ने बताया कि उसके रोके जाने के बाद यह समूह अब बॉर्डर पर मौजूद नौ मैंस लैंड पर फंस गया है और खुले आसमान के नीचे रह रहा है। नौ मैन्स लैंड दो देशों के बॉर्डर के बीच का वह इलाका होता है, जिस पर किसी का अधिकार क्षेत्र नहीं होता है। बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट में BGB के हवाले से बताया गया है कि सोमवार शाम तक यह समूह खुले में देखा गया। किसी भी देश ने उन्हें सीमा पार करने की इजाजत नहीं दी है।
BGB और BSF की फ्लैग मीटिंग
बांग्लादेश के मीडिया आउटलेट प्रथम आलो ने बताया कि घटना के बाद सोमवार शाम को दोनों देशों की बॉर्डर फोर्स के बीच फ्लैग मीटिंग हुई है, जिसमें यह मुद्दा उठाया गया। जशोर-49 बीजीबी बटालियन के कमांडिंग अफसर ने बताया कि फ्लैग मीटिंग के दौरान भारत को साफ बता दिया गया है कि इन लोगों को बांग्लादेश में घुसने नहीं दिया जाएगा।
जबरन धकेले जाने का विरोध
सैफुल आलम ने आगे कहा कि बीएसएफ को बता दिया गया है कि अगर वे लोग बांग्लादेशी नागरिक हैं, तो उन्हें सही तरीके से सरकारी प्रक्रिया के तहत भेजा जाना चाहिए। ऐसा होने पर हम उन्हें स्वीकार कर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गैर-कानूनी तरीके से सीमा पार धकेलने की कोई कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। "हम किसी को भी अवैध रूप से बांग्लादेश की जीरो लाइन पार करने की इजाजत नहीं देंगे।"
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए सिरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्ते हैं और इसी वजह से…
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…