Select Date:

इंडिया ने दिया सबसे अच्छा ऑफर... ट्रंप के अफसर ने बांधे भारत की तारीफों के पुल, क्या फाइनल होने जा रही ट्रेड डील?

Updated on 11-12-2025 01:40 PM
वॉशिंगटन: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर लंबे समय से चल रहे गतिरोध के टूटने की उम्मीद बंधी है। अमेरिका पक्ष ने माना है कि भारत की ओर से उनको शानदार ऑफर मिला है। अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (यूएसटीआर) जेमिसन ग्रीर ने बताया कि भारत ने ऐसे बेहतरीन ऑफर रखे हैं, जो हमें एक देश के तौर पर अब तक नहीं मिले हैं। ग्रीक का भारत की तारीफ में यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के प्रतिनिधि व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। इससे दोनों पक्षों के समझौते पर आगे बढ़ने के संकेत मिलते हैं, दोनों ही पक्ष इसी साल के खत्म होने तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करना चाहते हैं।

ग्रीर ने वॉशिंगटन में सीनेट की उपसमिति की सुनवाई में कहा, 'भारत में कुछ रो क्रॉप्स (कच्ची फसलों) और मांस उत्पादों को लेकर प्रतिरोध है। ये एक कठिन मुद्दा रहा है लेकिन अब वे सकारात्मक रुख दिखा रहे हैं। भारतीय जिस तरह के प्रस्ताव हमें दे रहे हैं, वे अब तक किसी भी देश से मिले सबसे बेहतर प्रस्ताव हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक व्यावहारिक वैकल्पिक बाजार हो सकता है।'

क्या फाइनल होगी डील?

जेमिसन ग्रीर ने यह भी कहा कि सिविल एविएशन पार्ट के लिए जीरो-टैरिफ कमिटमेंट पर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। हालांकि इसमें शर्त ये है कि भारत भी वैसी ही पहुंच हमें देगा। वॉशिंगटन की ओर से भारत को अमेरिकी इथेनॉल ज्यादा आयात करने के लिए कहा जा रहा है, जो अमेरिकी बायोफ्यूल के लिए ग्लोबल मार्केट का विस्तार करने की मुहिम का हिस्सा है।
जेमिसन ग्रीर के अलावा भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की ओर से भी सकारात्मक बयान आया है। गोयल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि वार्ता का माहौल पॉजिटिव है। कई कड़ियां जुड़ गई हैं और बातचीत अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। ग्रीर ओर गोयल के बयानों को डील के पहले चरण के किसी नतीजे पर पहुंचने के संकेत की तरह से देखा जा रहा है।

दोनों देशों में बातचीत जारी

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर वार्ता दो दिन (10 और 11 दिसंबर) को होनी है। यह बातचीत इस लिहाज से अहम है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद से वार्ता पटरी से उतरी हुई है। दोनों देशों की पहल पर वार्ता फिर से शुरू हुई है लेकिन अभी तक समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.